फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईपीएल में सट्टा लगाते दो युवकों को पुलिस ने दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
आईपीएल में सट्टा लगाते दो युवकों को पुलिस ने दबोचा
विज्ञापन

पुलिस ने बरामद की नगदी और डायरी
अमर उजाला ब्यूरो
पलियाकलां।
इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल क्रिकेट में सट्टा लगाते हुए दो युवकों को पुलिस ने दबोचा है। पकड़े गए युवकों के पास से पुलिस ने एक डायरी और एक हजार रुपये की नगदी भी बरामद की। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करने के बाद उन्हें थाने से ही जमानत देकर छोड़ दिया है।
विज्ञापन

आईपीएल के शुरू होते ही सट्टा बाजार काफी गर्म हो जाता है। सट्टे की लत में ज्यादातर युवा फंस चुके हैं। मंगलवार को चौकी पुलिस ने शहर निवासी शिवा उर्फ आशुतोष कुमार और राजा को सट्टा लगाते रंगे हाथों पकड़ लिया। जानकारी देते हुए चौकी इंचार्ज विजय कुमार ने बताया कि दोनों युवकों के पास से उन्हें एक डायरी और एक हजार रुपये नकदी बरामद हुई थी जिसे सील कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि दोनों ही युवकों के खिलाफ संबंधित धाराओें में मुकदमा दर्ज किया गया था। जिसके बाद उन्हें थाने से ही जमानत दे दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें