फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

14 फॉरन एक्ट के तहत अफ्रीकी पर दर्ज हुआ मुकदमा, भेजा जेल

Thu, 05 Apr 2018 08:25 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
footballer
विज्ञापन
भारत-नेपाल सीमा के गौरीफंटा बार्डर पर एक नेपाली के साथ दक्षिण अफ्रीकी नागरिक को एसएसबी ने पकड़ा था। वह खुद को फुटबॉलर बता रहा था। उसने नेपाल में फुटबॉल खेलने के लिए अपने आने की बात कही थी। एसएसबी ने उससे सघन पूछताछ की। पूछताछ बृहस्पतिवार को भी जारी रही, लेकिन अफ्रीकी नागरिक के पास कोई जरूरी दस्तावेज न मिलने के बाद उसे कोतवाली पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। गौरीफंटा पुलिस ने 14 फॉरेन एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करते हुए अफ्रीकी नागरिक को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

भारत नेपाल के गौरीफंटा बार्डर सुरक्षा की दृष्टि को लेकर विभिन्न सुरक्षा एजेेंसियां तैनात हैं। बावजूद इसके मंगलवार की रात नेपाल के अनिल नामक युवक की मदद से अफ्रीकी नागरिक डायमेंड एरोना बनगवां बाजार आ गया था, जिसके बाद एसएसबी जवानों ने दोनों को पकड़ लिया। पुलिस और एसएसबी की पूछताछ में अफ्रीकी नागरिक के पास कोई भी ऐसे वैध कागजात बरामद नहीं हुए जिससे उस पर शक न हो। बुधवार को देर रात तक एसएसबी के अधिकारी उससे पूछताछ करते रहे।
बृहस्पतिवार को भी पूछताछ का सिलसिला जारी रहा, जिसके बाद उसे गौरीफंटा पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। गौरीफंटा पुलिस ने अफ्रीकी नागरिक के खिलाफ बिना पासपोर्ट और वीजा से संबंधित 14 फॉरेन एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करते हुए उसे जेल भेज दिया है। वहीं उसके साथ पकड़े गये नेपाली युवक को पुलिस ने जांच के बाद छोड़ दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें