फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर के बदमाशों ने लूटी थी शोहराब गेट डिपो की बस

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

लखीमपुर खीरी। मेरठ से लखनऊ जा रही सोहराब गेट डिपो की बस में छह जुलाई की रात कानपुर के बदमाशों ने लूटपाट की थी। एसपी ने आरोपियों के कब्जे से लूटे गए चार मोबाइल और नकदी बरामद करने का दावा किया है। पुलिस ने चारों आरोपियों का चालान कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस लाइन सभागार में घटना का खुलासा करते हुए बताया कि बरेली से सवार हुए लुटेरों ने शाहजहांपुर पार होने पर जमुका दोराहा थाना रोजा के पास से लूटपाट शुरू कतर दी थी और चालक-परिचालक को चाकू मारकर घायल कर दिया था। बदमाशों ने यात्रियों परिचालक से करीब 28 हजार रुपये और अन्य यात्रियों से करीब 85 सौ रुपये लूट लिए थे। इसके अलावा 15 मोबाइल भी लूटकर बदमाश उचौलिया के पास नहर पर उतरकर फरार हो गए थे। एसपी ने बताया कि घटना को कानपुर के बदमाशों के गैंग ने अंजाम दिया था। घटना के खुलासे में लगी स्वॉट टीम के इंस्पेक्टर आलोक कुमार सिंह, धौरहरा प्रभारी कोतवाल बृजेश त्रिपाठी और एसओ खीरी आलोक मणि त्रिपाठी ने मंगलवार की सुबह जंगबहादुरगंज बाईपास के पास से अरविंद सिंह लोनिया निवासी चंदरपुर थाना घाटमपुर जिला कानपुर नगर, नंदू लोनिया निवासी आर्यनगर फत्तेपुर रोशनाई थाना अकबरपुर कानपुर देहात, नन्हे उर्फ शिवा लोनिया निवासी मुरलीपुर थाना सचंडी कानपुर नगर और सुरजन सिंह लोनिया निवासी चंदनपुर थाना घाटमपुर जिला कानपुर नगर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने लूटे गए चार मोबाइल और 3470 रुपये की नकदी बरामद की है। उन्होंने बताया कि आरोपियों ने राजस्थान, कानपुर और जालौन में भी कई घटनाएं करने की बात स्वीकार की है।
विज्ञापन

000000000000000000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें