फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतरजनपदीय ऑटो लिफ्टर गैंग पकड़ा गया

विज्ञापन
विज्ञापन
धौरहरा (लखीमपुर खीरी)। एसपी पूनम के निर्देश पर चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने कफारा चौकी क्षेत्र के महादेव क्रेशर के पास से सदर कोतवाली क्षेत्र के 20 हजार के इनामी बदमाश को धर दबोचा। उसकी निशानदेही पर उसके दो अन्य साथियों को भी गिरफ्तार किया गया। जिनके कब्जे से छह चोरी की मोटरसाइकिलें और दो नाजायज तमंचे बरामद हुए। तीनों आरोपियों का पुलिस ने चालान भेज दिया है।
विज्ञापन

सीओ शीतांशु कुमार ने बताया की प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार सिंह, निरीक्षक अपराध गौरीशंकर पाल, कफारा चौकी इंचार्ज लालबहादुर मिश्रा, सोबरन लाल चेकिंग कर रहे थे। तभी बाइक से तीन युवक जाते दिखाई दिए। जिन्हें रोका गया तो वे भागने लगे। जिन्हें पकड़ लिया गया। पकड़े गए चांद बाबू पुत्र अकबाल निवासी सुजानपुर के पास से एक नाजायज तमंचा 315 बोर, दो कारतूस और चोरी की मोटरसाइकिल बरामद हुई। चांद बाबू सदर कोतवाली में लूट और चोरी की वारदात में वांछित था। जिस पर पुलिस ने 20 हजार का इनाम भी घोषित कर रखा था।
इसके अलावा उसके साथी प्रदीप श्रीवास्तव पुत्र अरविंद श्रीवास्तव को एक तमंचा 12 बोर और मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया। तीसरा साथी रामकिशोर मौर्य पुत्र शत्रोहन निवासी सुजानपुर को पुलिस ने रात नौ बजे ढखेरवा मार्ग से गिरफ्तार किया। तीनों आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने चांद बाबू के घर से तीन अन्य बाइक भी बरामद कर लीं।
विज्ञापन

कोतवाल सुनील कुमार सिंह ने बताया कि पकड़ा गया चांद बाबू एक संगठित बाइक चोर गैंग चलाता है। यह अलग-अलग जगहों से बाइक चोरी कर नेपाल राष्ट्र में सप्लाई करता था। पकड़े गए तीनों आरोपियों पर पड़ोसी जिले सीतापुर सदर कोतवाली और ईसानगर थाने में भी लूट, वाहन चोरी जैसे दर्जनों आपराधिक मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें