फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक मित्र से 1.50 लाख रुपये लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
महेवागंज/सुंदरवल। बाइक पर सवार नकाबपोश तीन बदमाशों ने सोमवार की सुबह थाना फूलबेहड़ क्षेत्र में एक बैंक मित्र की बाइक ओवरटेक कर रोक ली और उसकी कनपटी पर तमंचा लगाकर डेढ़ लाख रुपये और लैपटॉप लूट कर फरार हो गए। दिनदहाड़े हुई लूट की वारदात से इलाके में दहशत फैल गई। एसपी और एएसपी ने घटनास्थल का निरीक्षण कर पीड़ित बैंक मित्र से घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन

थाना फरधान क्षेत्र के गांव पड़रिया कलां निवासी हफीज खां पुत्र यूनुस खान इलाहाबाद बैंक शाखा महेवागंज में बैंक मित्र है। वह अपना सेंटर फूलबेहड़ थाना क्षेत्र के गांव रेहुआ में चलाता है। सोमवार शाम वह इलाहाबाद बैंक महेवागंज से डेढ़ लाख रुपये निकाल कर ले गया था। मंगलवार की सुबह करीब दस बजे बैग में रुपये व लैपटॉप रखकर वह अपने सेंटर रेहुआ जा रहा था। गांव से कुछ दूर फूलबेहड़ क्षेत्र के सिसवारा जंगल के पास वह पहुंचा, तभी पीछे से एक बाइक पर सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने उसकी बाइक को ओवरटेक कर रोक लिया। बैंक मित्र के मुताबिक एक बदमाश ने उसकी कनपटी पर तमंचा लगाकर बाइक की चाबी निकाल कर फेंक दी। उसके साथी बदमाशों ने बैग में रखे डेढ़ लाख रुपये व लैपटॉप लूट लिया। शोर मचाने पर गोली मार देने की धमकी देते हुए भाग निकले। बदमाशों के जाने के बाद पीड़ित ने शोर मचाया और पुलिस को सूचना दी। एसपी पूनम, एएसपी घनश्याम चौरसिया, सीओ सिटी विजय आनंद, सीओ धौरहरा, प्रभारी निरीक्षक फूलबेहड़ घनश्याम राम, प्रभारी निरीक्षक फरधान एसएन सिंह फोर्स के साथ मौके पर स्वॉट टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर बदमाशों की तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। पीड़ित बैंक मित्र ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।

पहले भी हो चुकी बैंक मित्रों से लूट
भीरा हाइवे पर अक्सर लूटपाट की घटना पुलिस के सामने आती रही है। भीरा हाईवे पर कुछ गांव व प्वाइंट ऐसे हैं जो थाना फरधान, सदर और फूलबेहड़ थाना क्षेत्रों की सीमा रेखा के करीब हैं। पुलिस सूत्रों की मानें तो सीमाई इलाकों में उलझाने की रणनीति पर बदमाश अक्सर इन जगहों का चयन करते हैं। दो माह पूर्व भी इलाहाबाद बैंक सुंदरवल के बैंक मित्र पंकज कुमार से बाइक सवार बदमाशों ने हाईवे पर ढाई लाख की नकदी समेत लैपटॉप आदि लूट लिया था।
विज्ञापन


बैंक मित्र से लूटपाट की घटना में बदमाश उसका मोबाइल नहीं ले गए हैं। इससे घटना संदिग्ध लग रही है। जांच जारी है। जल्द स्थिति साफ होगी। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

- घनश्याम राम, प्रभारी निरीक्षक थाना फूलबेहड़
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें