फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चूल्हे की चिंगारी से पांच घर जले

विज्ञापन
विज्ञापन
महेवागंज खीरी। फूलबेहड़ थाना क्षेत्र के गुजारा गांव में खाना बनाते समय चूल्हे से उड़ी चिंगारी से पांच घर जलकर राख हो गए। वहीं तेंदुआ गांव में खेत के ऊपर से गुजरी एचटी लाइन में स्पार्किंग से एक किसान का तीन बीघा गन्ना जल गया। पीड़ितों ने लेखपाल को जानकारी दी है।
विज्ञापन

गुजारा गांव निवासी अमर सिंह ने बताया कि घर की महिलाएं मंगलवार सुबह चूल्हे पर खाना पका रही थी। इस बीच चूल्हे से अचानक चिंगारी उड़कर पड़ोस में लगी टटिया में जा लगी। इससे टटिया जलने लगी। महिलाओं ने बुझाने का प्रयास किया पर आग और भड़क गई और छप्पर भी जलने लगा। यह देख शोर मचाते हुए महिलाएं घर से बाहर भागी। विकराल हुई आग की लपटों में पड़ोसी सर्वेश, राजेश, शारदा और संतराम के घरों को भी चपेट में ले लिया। आग की विकरालता देख लोग सामान बचाने की हिम्मत नहीं जुटा सके। देखते ही देखते सब कुछ आग में जलकर राख हो गया। कुछ देर बाद पहुंची फायर बिग्रेड ने आग पर काबू पाया। अमर सिंह के मुताबिक घर में रखे बारह हजार रुपये, जेवर और गृहस्थी का सारा सामान जल गया। वही आग में अन्य पीड़ितों का भी हजारों का नुकसान हुआ। सूचना पर हल्का लेखपाल और फूलबेहड़ पुलिस भी मौके पर पहुंची। उधर तेंदुआ गांव निवासी मोहर्रम ने बताया कि मंगलवार दोपहर खेत के ऊपर से निकली ग्यारह हजार लाइन में अचानक स्पार्किंग से खेत में आग लग गई। आग को किसी तरह काबू किया गया। इस बीच करीब तीन बीघा गन्ना जलकर राख हो गया।

शार्ट सर्किट से दो घरों में लगी आग
बांकेगंज। कस्बा से सटी ग्राम पंचायत ग्रंट नंबर 11 के मजरा देबीपुर में बिजली शार्ट सर्किट से दो घरों में आग लग गई। अचानक आग लगने से दोनों घरों में रखा कीमती सामान जलकर राख हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची फायर बिग्रेड, पुलिस कर्मियों और ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

मंगलवार शाम करीब पांच बजे देबीपुर गांव निवासी दयाराम के घर में लगे बिजली मीटर के केबिल में शार्ट सर्किट के चलते उससे निकाली चिंगारी से घर में पड़ा छप्पर धू-धू कर जलने लगा। दयाराम के शोर मचाने पर जब तक ग्रामीण वहां पहुंचते, इससे पहले पड़ोस में रह रहे उसके पुत्र रामसेवक के छप्परों में भी आग लग गई। पीड़ित दयाराम और रामसेवक ने इसकी सूचना क्षेत्रीय लेखपाल और ग्राम प्रधान को दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें