फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनदहाड़े प्रधान के घर घुसे बदमाश

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
दिनदहाड़े प्रधान के घर घुसे बदमाश, दहशत
निघासन। बम्हनपुर के प्रधान के घर में लूटपाट के नियत से दो बदमाश आए और तमंचे के बल पर घर में मौजूद प्रधान की भाभी को घर का दरवाजा खोलने को कहा। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। हालांकि दरवाजा न खुलने और हल्ला मचने पर बदमाश भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया है।
विज्ञापन

बम्हनपुर प्रधान श्रीराम जायसवाल का घर गांव के दक्षिण पूरब किनारे है। परिवार का कोई भी सदस्य घर पर मौजूद नहीं था। श्रीराम जायसवाल ईंट भट्ठे पर थे। उनके भाई मुनेश जायसवाल खेत गए थे। श्रीराम ने बताया कि घर के बाउंड्री में लोहे का गेट लगा हुआ है। दिन होने के कारण गेट खुला था। शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे दो व्यक्ति मुंह बांधकर लोहे के गेट के अंदर से घर में प्रवेश हुए। उन्होंने कुंडी खटखटाया। घर पर मुनेश जायसवाल की पत्नी प्रतिमा जायसवाल आई और खिड़की से उनसे बात करने लगी। आरोप है कि दोनों बदमाशों ने तमंचा दिखाते हुए गेट खोलने को कहा। तमंचा देखकर वह घबरा गई और मोबाइल नंबर मिलाने लगी। यह देखकर बदमाशों ने तमंचा तानते हुए जान से मारने की धमकी देने लगे। प्रतिमा ने छिपकर घर वालों को फोन पर सूचना दी। ग्रामीण भी मौके पर आ गए। यह देखकर बदमाश वहां से भाग निकले। दरोगा राहुल सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें