फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में विवाहिता ने खाया जहर, मौत

विज्ञापन
जहर - फोटो : सांकेतिक चित्र
विज्ञापन
महेवागंज खीरी। सदर कोतवाली के गांव रुद्रपुर निवासी एक युवक की पत्नी ने संदिग्ध हालात में बुधवार की रात जहर खा लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। हालांकि परिवार और मायके वालों ने मौत की सूचना पुलिस को नही दीं है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली के गांव रुद्रपुर निवासी अच्छेलाल की पत्नी अनीता(33) ने बुधवार रात घर में रखा जहरीला पदार्थ खा लिया। जब तक घर वाले उसे अस्पताल ले जाने की व्यवस्था करते, इससे पहले ही अनीता की मौत हो गई। इससे घर में चीखपुकार मच गई। गांव के लोग भी मौके पर पहुंच गए। बताते है कि मौत से पहले महिला का उसके पति से जमकर विवाद हुआ था। महिला का मायका खैराबाद (सीतापुर) में है। सूचना पर मृतका के मायके वाले भी गांव पहुंच गए। आरोप है कि मौत और शरीर पर चोटों के निशान की बात कहकर मृतका के भाई ने ससुरालियों से विरोध जताने की कोशिश की। इस पर समाज के ही कुछ लोगों ने उसे समझाबुझा कर शांत करा दिया, जिससे उसने कोई कार्रवाई नहीं की। चौकी प्रभारी अनिल सिंह ने बताया कि महिला की मौत की जानकारी उन्हें नहीं है। यदि कोई सूचना देता है या तहरीर मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें