पलिया-गौरीफंटा। एसएसबी की गौरीफंटा कंपनी ने पिलर संख्या 170 के पास से भारी मात्रा में हार्डवेयर, कपड़ा व गाड़ियों के पार्टस आदि सामान बरामद किया है। साथ ही तीन तस्करों को भी दबोचा है। एसएसबी ने बरामद माल व लोगों को कस्टम के सुपुर्द कर दिया है।
कंपनी के निरीक्षक संजीव कुमार गुप्ता ने बताया कि बृहस्पतिवार को सूचना मिली थी कि पिलर संख्या 170 एच के निकट से कुछ तस्कर माल पार करने की फिराक में हैं। इसके बाद उपनिरीक्षक मनोज कुमार के नेतृत्व में गश्ती दल को कंपनी को रवाना किया गया। गश्ती दल ने माल बरामद किया साथ ही घेराबंदी करके तस्करों को भी दबोच लिया। बताया कि पकड़े गए तस्कर धनगढ़ी नेपाल के निवासी हैं। अभियान में उत्तम माकुर, शीशपाल सिंह, कमलेश कुमार, विजय कुमार, अरूण कुमार आदि जवानों का सहयोग रहा। बरामद माल की अनुमानित कीमत साढ़े चार लाख रुपये बताई गई है। बरामद माल को कस्टम के सुपुर्द कर दिया गया है।