फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक ही रात तीन मंदिरों से हजारों की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी/बरवर/मोहम्मदी। नगर पंचायत क्षेत्र के प्रसिद्ध देवीस्थान मंदिर परिसर स्थित तीन मंदिरों से चोर लक्ष्मी-विष्णु की मूर्ति, दान पात्र और पूजा थाल उठा ले गए। पुजारी बद्री प्रसाद ने चोरी की सूचना पुलिस को दी है।
विज्ञापन

पुजारी ने बताया कि 23 अगस्त की सुबह पूजा-अर्चना के समय मूर्तियां मंदिर में स्थापित थी। शाम की पूजा आरती के समय मूर्तियां गायब मिली उधर जब शिवमंदिर की पुजारिन भोली देवी ने अपना दान पात्र देखा तो वह भी टूटा था जिसमें दान का पैसा गायब था। इसी मंदिर परिसर में दुर्गा मंदिर से आरती का थाल गायब मिला। जिसकी सूचना पुजारी कैलाशनाथ ने मंदिर के सदस्यों को दी। यह भी बताया गया कि मंदिर में चौकीदार नियुक्त है और रात को मंदिर के कपाट बंद हो जाते हैं।
बहरहाल पुलिस चौकी के ठीक सामने 50 मीटर दूरी पर स्थित मंदिर परिसर से तीन-तीन मंदिरों से चोरी की घटना से पुलिस के गश्त की पोल खोल रही है। पुजारी बद्रीप्रसाद ने चोरी की सूचना बरवर चौकी प्रभारी अतुल कुमार को दी है। पुलिस ने बताया कि मामले में पुजारी बद्रीप्रसाद उसके लड़के रामू और मंदिर के चौकीदार रामकरन से पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि मामला पुजारी और चौकीदार के बीच विवाद का बताया जा रहा है। मामले का जल्द खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें