फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार घरों से लाखों का माल उड़ा ले गए चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
मितौली। चोरों ने शनिवार रात मितौली इलाके के मूसेपुर गांव के चार घरों को अपना निशाना बनाया। भागवत कथा सुनने के बाद घर लौटे लोग गहरी नींद में सो गए और चोर घरों में रखा लाखों का माल समेट ले गए। खास बात यह कि सूचना देने के बावजूद मढ़िया बाजार चौकी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची।
विज्ञापन

मितौली थाने की मढ़िया बाजार चौकी क्षेत्र के मूसेपुर निवासी विजय शंकर पुत्र जय वीरेंद्र ने बताया कि गांव में कथा का कार्यक्रम चल रहा था। रात में करीब 11 बजे तक घर के सभी लोग कथा सुनते रहे। इसके बाद घर पहुंचे तो गहरी नींद में सो गए। इसी का फायदा उठाकर चोरों ने घटना को अंजाम दे दिया। उन्होंने बताया कि चोर आठ हजार रुपये नकद, कमर बिछुआ, पायल, झुमकी, नथनी, मटर माला सहित लाखों के जेवर ले गए।
वहीं के लालाराम पुत्र बाबूराम ने बताया कि शनिवार रात भागवत कथा सुनने के बाद वह और उनके परिवार के लोग घर पहुंचे तो गहरी नींद में सो गए थे। रात में किसी समय घर में घुसे चोर तीन जोड़ी पायल, कमर बिछुआ और कीमती सामान उठा ले गए। इसके अलावा चोरों ने वहीं के रिंकू पुत्र हरिप्रसाद और राम सेवक के घर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। पीड़ितों के घटना की सूचना देने के बावजूद पुलिस मौके पर नहीं पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें