फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोर की तलाश में चला सर्च अभियान

विज्ञापन
धौरहरा रेंज में वन विभाग ने मोटरबोट से चलाया सर्च अभियान। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
विज्ञापन
बांकेगंज। दुधवा टाइगर रिजर्व बफरजोन की धौरहरा रेंज के घोसियाना धूसा खुर्द गांव में एक किशोर को मगरमच्छ के नाले में खींच ले जाने के बाद अब तक उसका सुराग नहीं लग सका है। बृहस्पतिवार को वन विभाग ने मोटरबोट से गांव से सटे नाले में सर्च अभियान चलाया।
विज्ञापन

धौरहरा कोतवाली क्षेत्र के घोसियाना धूसा खुर्द गांव निवासी रहीश अली का 13 वर्षीय पुत्र दिशान मंगलवार शाम गांव से सटे नाले के किनारे भैंस चराने गया था, तभी नाले में मौजूद मगरमच्छ किशोर को खींच ले गया। यह दर्दनाक मंजर उसकी मां परमीन ने अपनी आंखों से देखा। यही नहीं पुत्र को बचाने के लिए वह नाले के अंदर घुस गई लेकिन काफी प्रयास के बाद भी अपने इकलौते बेटे को बचा नहीं पाई। उसके चीखने-चिल्लाने पर मौके पर पहुंचे ग्रामीण भी कुछ कर नहीं पाए।
बृहस्पतिवार को वन विभाग ने मोटरबोट से नाले में सर्च अभियान शुरू कराया है लेकिन उसे कोई कामयाबी नहीं मिल पाई। दुधवा टाइगर रिजर्व बफरजोन के उपनिदेशक डॉ अनिल कुमार पटेल ने बताया कि नाले के अंदर बड़ी मात्रा में जलकुंभी है, जिसके कारण सर्च अभियान में दिक्कत आ रही है। बावजूद इसके सर्च अभियान जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि इस सर्च अभियान में लगाई गईं वन कर्मियों की टीमें पूरी मुस्तैदी के साथ किशोर का सुराग लगाने में जुटी हुई हैं। उधर तीन दिन बीतने के बाद भी किशोर का सुराग न लग पाने से परिजन परेशान हैं। मृतक किशोर के माता-पिता और चार मासूम बहनों का रोरो कर बुरा है। पूरे गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। इस घटना को लेकर दहशत में आए ग्रामीण नाले से सटे खेत में जाने से डर रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें