फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दवा विक्रेता से मांगी 50 हजार रुपये की रंगदारी

विज्ञापन
image description
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। शहर से सटे गांव सलेमपुर के मोहल्ला आनंदनगर निवासी एक दवा विक्रेता को किसी ने मोबाइल पर कॉलकर 50 हजार रुपये की रंगदारी मांगी और रुपये न देने पर जान-माल की धमकी दी, जिससे व्यापारी और उसका परिवार दहशत में है। व्यापारी ने सदर कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है, लेकिन फिलहाल रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है।
विज्ञापन

मोहल्ला आनंदनगर निवासी रमेशचंद्र ने बताया कि उनका सलेमपुर कोन में मेडिकल स्टोर है। तीन मार्च को वह अपनी दुकान पर बैठा था। दोपहर दो बजे के करीब तीन अज्ञात लोग दुकान पर आए। तीनों मास्क बांधे हुए थे। एक व्यक्ति ने नशे की दवाई मांगी। देने से इनकार करने पर एक युवक ने साथ लाई गई नशीली दवा का डिब्बा उसके हाथ में पकड़ा दिया और वीडियो बनाने लगे। लाइसेंस निरस्त कराने की धमकी देते हुए एक लाख रुपये मांगे। इस बीच उसने पुलिस को सूचना दी। पुलिस पहुंचती इससे पहले तीनों आरोपी भाग निकले। उन्होंने बताया कि रविवार की दोपहर ढाई बजे उनके मोबाइल पर एक कॉल आई। कॉलर ने कहा कि 50 हजार रुपये संकटा देवी मंदिर के पास दे जाओ। जब वह अपने साथियों के साथ मंदिर के पास पहुंचे और उस नंबर पर कॉल की तो कॉल उठाने वाले ने सही ठिकाना नहीं बताया और जान-माल की धमकी दी। इससे वह और उनका परिवार डरा सहमा है। पीड़ित व्यापारी ने रविवार को कोतवाली पहुंच कर तहरीर दी है, लेकिन पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया है। न ही घटना की रिपोर्ट दर्ज की है।
-
प्रभारी निरीक्षक का सरकारी नंबर स्विच ऑफ
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भले ही सरकारी नंबर स्विच ऑफ न करने और आने वाली प्रत्येक कॉल को रिसीव करने के सख्त निर्देश दे रखें हो, लेकिन इन आदेश का सदर कोतवाली पुलिस पर कोई असर पड़ता नहीं दिख रहा है। 50 हजार रुपये की रंगदारी मांगे जाने को लेकर जब शाम को सरकारी नंबर पर कॉल की गई तो वह स्विच ऑफ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
प्रकरण मेरी जानकारी में नहीं है। पता करवाता हूं। यदि इस तरह की कोई तहरीर कोतवाली पुलिस को मिली है तो जांच कराकर रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
-अरविंद कुमार वर्मा, सीओ सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें