फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस के दबाव में जालसाज ने लौटाए एक लाख रुपये

विज्ञापन
crime
विज्ञापन
निघासन। ढखेरवा स्थित पंजाब नेशनल बैंक से एक जालसाज ने 80 हजार की जगह एक लाख, 80 हजार रुपये निकाल लिए। शिकायत पर पुलिस ने जालसाज को पकड़ लिया है।
विज्ञापन

ढखेरवा चौकी इंचार्ज लालबहादुर मिश्रा ने बताया कि धौरहरा कोतवाली के गांव लबेदपुर निवासी एक जालसाज ढखेरवा की पंजाब नेशनल बैंक में 80 हजार रुपये का चेक लेकर आया था। उसने चेक मैनेजर से पास करा लिया और फिर उसमें 80 के आगे एक जोड़कर एक लाख, 80 हजार रुपये लिख लिया। इसके बाद कैशियर से भुगतान करा लिया। बैंक स्टाफ ने जब रात में कैश मिलाया तो एक लाख रुपये कम मिले। बैंक स्टाफ शनिवार रात करीब नौ बजे तक परेशान रहा। काफी मशक्कत के बाद जालसाज का पता चला। मामले की शिकायत ढखेरवा चौकी इंचार्ज लालबहादुर मिश्रा से की। चौकी इंचार्ज ने जालसाज को पकड़ लिया। इसके बाद उसने माफी मांगते हुए एक लाख रुपये बैंक को लौटा दिए। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें