फायरिंग का आरोपी पुलिस गिरफ्त में। संवाद
- फोटो : LAKHIMPUR
लखीमपुर खीरी। शहर से सटे गांव सलेमपुर में अंधाधुंध हुई फायरिंग के मामले को एसपी ने काफी गंभीरता से लिया है। सदर कोतवाली पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है।
17 नवंबर की शाम हमलावरों ने शहर से सटे गांव सलेमपुर कोन निवासी अरुण कुमार मिश्रा के घर पर धावा बोल दिया था। हमलावरों ने मुख्य दरवाजा तोड़कर घर में घुसने की कोशिश की थी। इस दौरान कई राउंड अंधाधुंध फायरिंग कर दहशत फैलाई थी। पुलिस ने मकान मालिक की तहरीर पर मोहल्ला बहादुरनगर निवासी अंकुर शुक्ला समेत पांच नामजद और दो अज्ञात लोगों के खिलाफ जानलेवा हमला सहित कई गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। एसपी विजय ढुल ने भी इस दुस्साहसिक घटना को गंभीरता से लिया था। एसपी के आदेश पर हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगाई गईं थी। प्रभारी निरीक्षक सदर सुनील कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस ने नामजद आरोपी अभिलाष उर्फ विनय शुक्ला निवासी बहादुरनगर को गिरफ्तार कर लिया है। शुक्रवार को चालान कर पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से अदालत ने जेल भेज दिया है। अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस की टीमें संभावित स्थानों पर दबिश दे रही हैं। संवाद