फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैलानी में रेलवे कॉलोनी के दो घरों से हजारों की चोरी

विज्ञापन
मैलानी में चोरों ने यूं बिखेरा डाला सामान - फोटो : LAKHIMPUR
विज्ञापन
मैलानी। चोरों ने बुधवार रात रेलवे कॉलोनी स्थित दो घरों को निशाना बनाते हुए हजारों रुपये का माल साफ कर दिया। दोनों घरों के मालिकों में पुलिस को चोरी की तहरीर दी है।
विज्ञापन

रेलवे कॉलोनी में बंद कुआं के पास स्थित क्वार्टर नंबर एल 22 ए गोंडा में कार्यरत रनिंग रूम इंचार्ज फकीर चंद्र राना और उसके पास क्वार्टर नंबर एल 80 सी पीडब्ल्यूआई कार्यालय में दीवान सिंह राना का है। चोरों ने बीती रात ताला लगे इन्हीं दोनों क्वार्टरों को अपना निशाना बनाया। रनिंग रूम इंचार्ज फकीर चंद्र राना ने बताया कि वह परिवार सहित दीपावली की छुट्टी में घर गए हुए थे और क्वार्टर में ताला पड़ा हुआ था। पड़ोसी ने उन्हें आवास में चोरी की सूचना दी, तब वह वापस मैलानी आए। उन्होंने बताया कि चोर आंगन का ताला तोड़कर घर में दाखिल हुए और कमरों का ताला तोड़कर पूरा घर खंगाल डाला। चोरों ने घर का सारा सामान बिखेर दिया और एक अलमारी तोड़ डाली। चोर यहां से दो गैस सिलेंडर, एक बड़ी एलईडी टीवी, एक इनवर्टर, एक बैटरी, दो गुल्लक और कुछ घरेेलू सामान चुरा ले गए। इसी तरह दीवान सिंह राना के घर में भी चोर घुसे पर कुछ लेजा नहीं पाए।
प्रभारी निरीक्षक विद्या शंकर शुक्ला ने बताया कि तहरीर मिली है, जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस घटना को देखते हुए रात्रि गश्त और तेज की जाएगी।
विज्ञापन

नकदी-जेवर लेकर पत्नी फरार
लखीमपुर खीरी। थाना मैलानी क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने सवा लाख रुपये की नकदी और करीब डेढ़ लाख रुपये के जेवर लेकर फरार हो जाने का आरोप पत्नी पर लगाया है। पीड़ित ने एसपी को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
गांव राजेपुर निवासी संतोष कुमार ने बताया कि वह अपने मकान का निर्माण संसारपुर में करा रहा है। हिसाब और लेनदेन पत्नी देखती थी। 17 नवंबर को वह गिट्टी के संबंध में गोला चला आया। पत्नी घर पर थी। जब वापस पहुंचा तो पत्नी गायब मिली। पता करने में जानकारी मिली कि वह बस में बैठकर कहीं गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें