फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मीट खरीदने को लेकर बवाल, ईंट-पत्थर चले, हवाई फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। सदर कोतवाली क्षेत्र में मीट खरीदने को लेकर दो लोगों के बीच कहासुनी के बाद बवाल हो गया। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई और ईंट पत्थर चले। पुलिस ने नौ लोगों के खिलाफ बलवा समेत कई अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसके कब्जे से एक तमंचा और कारतूस भी बरामद होने का दावा किया है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र की पुलिस चौकी एलआरपी क्षेत्र के गांव बांसखेड़ा में पंचायत भवन के पास मीट खरीदने को लेकर दो पक्षों में कहासुनी होने लगी। बात इतनी बढ़ गए दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। उनमें गाली-गलौज होने लगी। देखते ही देखते दोनों पक्षों में जमकर मारपीट होने लगी। इस दौरान ईंट-पत्थर भी चले। हवाई फायरिंग होने लगी। इससे गांव में अफता-तफरी मच गई। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक सदर सुनील कुमार सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस को देख दोनों पक्ष के लोग भाग निकले। पुलिस ने चौकी इंचार्ज एलआरपी दीपक राठौर की ओर से दोनों पक्षों के बांसखेड़ा निवासी उस्मान, अख्तर, नसीम, आलीम, रसीद, रवि, अप्पू उर्फ भानुप्रताप, इंद्रपाल और जयपाल के खिलाफ बलवा सहित कई अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पुलिस ने रवि को गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से तमंचा और कारतूस भी बरामद हुआ है। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें