फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो गैंगस्टर सहित 24 आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
तमंचे के साथ गिरफ्तार आरोपी। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। एसपी के आदेश पर शुक्रवार की रात चलाए गए अभियान में पुलिस ने विभिन्न मामलों में 24 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इस कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप है।
विज्ञापन

एसपी विजय ढुल ने बताया कि गोला कोतवाली ने पुलिस किशोरी को बहला फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में पिन्टू उर्फ आलोक निवासी विलियमगंज, बलवा करने के मामले में अफजल निवासी कुमबासतोला, रवि गुप्ता निवासी कुम्हारनटोला, थाना खीरी पुलिस ने छेड़छाड़ के मामले में सतीश कुमार निवासी परवा, ईसानगर पुलिस ने मारपीट मामले में राजू, इकबाल, हफीम निवासी चिकवनपुरवा, कोतवाली तिकुनियां पुलिस ने मारपीट के मामले में लोहिया, फुरकान, चुन्ना, अफरीश निवासी बरसोलाकलां, गुरमेश सिंह, निवासी खैरटिया को गिरफ्तार किया।
मोहम्मदी पुलिस ने रस्सु निवासी दिलावलपुर, जानलेवा हमले के मामले में संतोष अवस्थी निवासी नकेश को गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली सदर पुलिस ने भक्का उर्फ राकेश निवासी मधानपुर कैमहरा, थाना धौरहरा पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के मामले में तालकिशोर, थाना सिंगाही पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के आरोपी रामू बेलकर निवासी कस्बा व थाना सिंगाही खीरी को गिरफ्तार किया। थाना हैदराबाद पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वारंटी शाकिर निवासी चतेली, वारंटी मुन्नालाल, निवासी बगयर, थाना नीमगांव पुलिस ने वारंटी सतेन्द्र उर्फ फत्तू निवासी नीमगांव, थाना निघासन पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वारंटी मासूम पुत्र निवासी पढुवा को गिरफ्तार कर जेल भेजा।
विज्ञापन

पौनिया बंदूक के साथ
शातिर अपराधी दबोचा
लखीमपुर खीरी। थाना सिंगाही पुलिस ने शनिवार की सुबह एक शातिर अपराधी को टांडा महादेवा मार्ग पर दबोच लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से एक पौनिया बंदूक बरामद होने का दावा किया है। गिरफ्तार अपराधी के खिलाफ गंभीर धाराओं में 10 मामले दर्ज हैं।
एसओ सिंगाही प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि एसपी के आदेश पर चलाए गए अभियान के तहत वह वांछितों की गिरफ्तारी के लिए गांव महादेव टांडा की ओर जा रहे थे। रपटापुल तिराहा के पास एक युवक संदिग्ध हालात में खड़ा दिखाई दिया। पुलिस को देख उसने भागने की कोशिश की। शक होने पर उन्होंने सिपाहियों की मदद से घेराबंदी कर गांव महादेव टांडा निवासी रुखसत को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से 12 बोर की एक पौनिया बंदूक और कारतूस बरामद हुई है। वह किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में था। एसओ प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी शातिर अपराधी है। उसके खिलाफ थाना सिंगाही में डकैती, लूट, एनडीपीएस एक्ट, गुंडा अधिनियम, हत्या के प्रयास समेत सहित 10 मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार आरोपी को जेल भेज दिया है।
दो जिला बदर अपराधी गिरफ्तार
बांकेगंज। चौकी पुलिस ने दो जिला बदर अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
थाना मैलानी के प्रभारी निरीक्षक विद्या शंकर शुक्ला ने बताया कि बांकेगंज पुलिस चौकी क्षेत्र के झाऊपुर गांव निवासी यूनुस के अलावा अंगदपुर गांव निवासी सब्बन खां को आर्म्स एक्ट और गुंडागर्दी नियंत्रण अधिनियम में दोषी पाए जाने पर जिला बदर किया गया था। पुलिस को सूचना मिली कि दोनों अपराधी घरों में छिपे हुए हैं। बांकेगंज पुलिस चौकी इंचार्ज केके यादव ने दबिश देकर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से एक तमंचा 12 बोर के अलावा कारतूस बरामद हुए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें