पुनर्भूग्रंट में घटनास्थल पर मौजूद मृतक के परिवारी और पुलिस। संवाद
- फोटो : LAKHIMPUR
गोला गोकर्णनाथ। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पंचायत पुनर्भ ग्रंट निवासी अधेड़ व्यक्ति का संदिग्ध अवस्था में शव गांव के मजरा गदियाना में आबादी के निकट पड़ा मिला है। परिवार वालों ने अज्ञात वाहन की चपेट में आकर मौत होने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
ग्राम पंचायत पुनर्भूग्रंट के मजरा गुप्ता कॉलोनी निवासी संतोष कुमार ने बताया कि सुमित गिरि के खेत की उसके 50 वर्षीय पिता कालीचरन जंगल के निकट रखवाली करते थे, वह नशे के आदी थे। गुरुवार दोपहर वह खेत की रखवाली करने घर से निकले थे। सुबह जानकारी मिली कि उनका शव गदियाना गांव के पास पड़ा है। मृतक के चेहरे पर चोट के निशान मिले हैं। मृतक के पुत्र संतोष कुमार ने पुलिस में दी तहरीर में कहा है कि अज्ञात वाहन की चपेट में आकर उसके पिता की मौत हुई है। मृतक की पत्नी शांति देवी और पुत्र संतोष ने किसी से रंजिश से भी इंकार किया है। कोतवाली निरीक्षक अरविन्द कुमार पांडे ने बताया कि मृतक के पुत्र की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। रिपोर्ट आने पर मौत के कारणों का खुलासा हो पाएगा। संवाद