फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिन से लापता युवक का मिला शव, हत्या की आशंका

विज्ञापन
रोहित वर्मा फाइल फोटो - फोटो : LAKHIMPUR
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी/महेवागंज। लापता युवक का तीसरे दिन पुलिस चौकी रामापुर क्षेत्र में शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव के पास ही उसकी बाइक खड़ी थी। शव मिलने की सूचना से परिवार में कोहराम मच गया। रोते-बिलखते परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए। घर वालों ने हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई है। सीओ सिटी ने घटना स्थल का निरीक्षण कर परिवार वालों से जानकारी ली।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव दीया त्रिलोकपुर (राजापुर) निवासी रोहित वर्मा (20) महेवागंज कस्बे में स्थित एक प्लाईवुड फैक्टरी में काम करता था। बुधवार को वह फैक्टरी में काम करने आया था। काम निपटाकर रात करीब आठ बजे वह चला गया, लेकिन देर रात तक घर नहीं पहुंचा। घर वालों को चिंता सताने लगी। परिवार वालों ने उसकी खोजबीन की, लेकिन कोई पता नहीं चल सका। गुरुवार को पुलिस ने पिता शिवकुमार की तहरीर पर गुमशुदगी दर्ज कर ली थी। शुक्रवार की शाम करीब सात बजे एक शव रामापुर-अमृतागंज मार्ग पर रामापुर से करीब ढाई किलोमीटर दूर सड़क किनारे पड़ा देखा गया। वहीं पर उसकी बाइक पड़ी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने रोहित के घर वालों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिवार वालों ने शव की शिनाख्त की। शव मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। घर वालों ने हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई है। सीओ सिटी संजय नाथ तिवारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटना स्थल का निरीक्षण किया। परिवार वालों से भी जानकारी ली। सीओ ने बताया कि शव पर कोई जाहिरा चोट के निशान नहीं हैं। शनिवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत की सही वजह साफ हो सकेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें