पसगवां। कोतवाली क्षेत्र के गांव मुल्लापुर में महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव घर के अंदर फंदे से लटकता मिला। मृतका के मायके वालों ने ससुराली जनों पर हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया।
गांव मुल्लापुर निवासी योगेंद्र मिश्र उर्फ सज्जन की पत्नी स्वाति उर्फ चारू मिश्र का शव रविवार को कमरे में लटकता मिला। इससे परिवार में कोहराम मच गया। मृतका की शादी 2009 में हुई थी। मृतका की मां अनुपम निवासी लहराई कोतवाली टड़ियावां जिला हरदोई ने दहेज की मांग पूरी न होने पर पुत्री की हत्या कर शव लटकाने का आरोप मृतका के पति व अन्य ससुरालीजनाें पर लगाया है। सूचना पर पहुंचे सीओ मोहम्मदी अजय कुमार मल्ल ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया। प्रभारी निरीक्षक आदर्श कुमार सिंह ने बताया कि अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।