फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

97 नए कोरोना संक्रमित मिले

विज्ञापन
new corona positive cases
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच सोमवार को आई रिपोर्ट में 97 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। कोरोना संक्रमितों की सबसे ज्यादा तादाद ग्रामीण इलाकों में है। संक्रमण की रफ्तार को कम करने के लिए नोडल अधिकारी भी तीन दिन से डेरा डाले हैं और कोविड कमांड कंट्रोल सेंटर के कार्यों की समीक्षा की है।
विज्ञापन

डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह के मुताबिक 24 घंटे में लैब से कुल 459 रिपोर्ट प्राप्त हुई हैं, जिसमें 70 पॉजिटिव एवं 362 निगेटिव हैं। इसी के साथ अन्य लैब से नौ एवं 18 एंटीजन से पॉजिटिव रिपोर्ट प्राप्त हुई है। लखीमपुर तहसील के कैमहरा में तीन, जमुनिया में एक, संतोषनगर में एक, मनिकापुर में एक, शास्त्रीनगर में एक, गौरिया में एक, गंगोत्रीनगर में एक, शिव कॉलोनी में दो, कपूरथला में एक, वसंत विहार कॉलोनी में एक, रानीगंज में दो, बाजपेई कॉलोनी में एक, फूलबेहड़ में एक, बहादुरनगर में एक, सिकटिहा में दो, एसएसबी गढ़ी रोड में एक, देवकली रोड में एक, गोटैयाबाग में एक, मोतीपुर में एक, फॉरेस्ट कॉलोनी में एक, मनिकापुर में एक, सुंदरवल में एक, बलदेवनगर में एक, निजामपुर में एक संक्रमित मिला है।
तहसील गोला गोकर्णनाथ के लक्ष्मीनगर में एक, सोनकीपर में एक, खुशहालपुर में एक, वैसवीपुर में एक, वीरेंद्रनगर कॉलोनी में एक, अलीगंज में एक, कोठीपुर में एक, भल्लिया में एक संक्रमित मिला है। तहसील धौरहरा के ऐरा खमरिया चीनी मिल में पांच, शेखनपुरवा में एक, खगरियापुर में एक, समरदाहरि में दो, अभयपुर में एक, तहसील मितौली के खानपुर ग्रंट में 12, भदूरा में दो संक्रमित मिले हैं। तहसील पलिया के एसएसबी गदनिया में एक, बीएचएल चीनी मिल पलिया में दो, पलिया में एक पुलिसकर्मी, भीरा में सात, बमनगर में एक संक्रमित मिला है।
विज्ञापन

तहसील निघासन के सिंगाही में दो, सिंगही कला में एक, अयोध्यापुरवा में चार, तहसील मोहम्मदी के अजबापुर चीनी मिल में दो संक्रमित मिले हैं। वहीं 27 संक्रमित मरीजों को अभी ट्रैक किया जा रहा है।
विज्ञापन

अब तक मिले कुल केस 4943
रिकवरी 3977
एक्टिव कोरोना संक्रमित 917
अब तक संक्रमितों की मृत्यु 49
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें