फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोपियों के खिलाफ अलग-अलग दी तहरीर

विज्ञापन
विज्ञापन
पलियाकलां। पूर्व विधायक निरवेंद्र कुमार मिश्रा उर्फ मुन्ना की मौत के मामले में उनके पुत्र ने दो अलग-अलग तहरीर पुलिस को दीं हैं। जिसमें एक तहरीर में सीओ पर भी विपक्षियों से सांठगांठ कर धमकी देने का आरोप लगाया है। जबकि दूसरी तहरीर में आरोपियों के खिलाफ नामजद तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

पूर्व विधायक निरवेंद्र कुमार मिश्रा उर्फ मुन्ना के पुत्र संजीव कुमार ने पुलिस को एक तहरीर दी है जिसमें कहा गया है कि त्रिकोलिया तिराहे पर जमीन पर जब विपक्षी कब्जा कर रहे थे तब मारपीट में उनके पिता को मार डाला और उन्हें भी गंभीर चोटें पहुंचाईं। शोर सुनकर जब ग्रामीण आए तो विपक्षी और उसके पुत्र को लेकर गांव आ गए। आरोप है कि घटनास्थल पर ही सीओ पलिया घर में घुस आए और वृद्ध मां व पत्नी को हाथापाई व मारपीट कर उक्त विपक्षी और उसके पुत्र को अपने साथ ले गए। साथ ही जाते-जाते गालियां देते हुए औरतों व बच्चों को बर्बाद करने की धमकी देकर चले गए। उस समय वह अपने पिता को लेकर अस्पताल गए थे। उधर दूसरी तहरीर में पूरे मामले का जिक्र करते हुए विपक्षी राधेश्याम गुप्ता, किशन गुप्ता, रिंकल गुप्ता, अनुराग गुप्ता, समीर गुप्ता आदि अपने दस व उससे साथियों के साथ हाथों में लाठी-डंडा, सरिया, बांका आदि लेकर आए और हम लोगों के वहां पहुंचते ही हमला कर दिया। जिसमें पिता की मौके पर मौत हो गई जबकि उनको गंभीर चोटें आईं है। दोनों ही तहरीर देकर मामले में कार्रवाई किए जाने की मांग की गई है।
डीएम व एसपी ने दिया कार्रवाई का आश्वासन, लेकिन नहीं माने लोग
गांव पहुंचे डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह व एसपी सत्येंद्र कुमार ने आरोपियों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया। लेकिन लोग सीओ पलिया पर कार्रवाई की मांग को अड़े रहे। इसपर डीएम ने कहा कि सीओ के खिलाफ जांच बैठाई जाएगी, अगर उसमें वह दोषी पाए जाते हैं तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। इसपर भी देर शाम तक लोग मानने को तैयार नहीं हुए और सीओ के तत्काल निलंबन की मांग पर अड़े रहे।
विज्ञापन

सीओ के खिलाफ जमकर नारेबाजी
घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने डीएम, एसपी के सामने ही सीओ के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। देर शाम तक तेज आवाज में लोग नारेबाजी करते रहे और सीओ के तत्काल निलंबन की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें