फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालक को थप्पड़ मारकर बकरियां उठा ले गए बाइक सवार बदमाश

विज्ञापन
मझगईं के बेला में डरा सहमा खड़ा बालक मुन्ना। - फोटो : LAKHIMPUR
विज्ञापन
मझगईं। गांव के बाहर बकरियां चरा रहे दस वर्षीय बालक को बाइक सवार दो बदमाशों ने कई थप्पड़ जड़ दिए और डरा धमकाकर बकरियां बाइक पर लादकर भाग निकलें। घटना की सूचना पुलिस को दी गई है। दिनदहाड़े बकरियां उठाने की हुई घटना से गांव के लोगों में हड़कंप है।
विज्ञापन

गांव बेला कलां गांव निवासी सालिकराम का दस वर्षीय पुत्र मुन्ना गांव के बाहर पुलिया के पास बकरियां चरा रहा था। तभी बेला खुर्द की तरफ से बाइक पर आए दो बदमाशों ने बाइक रोक दी और बकरियों को पकड़ने लगे। मुन्ना ने विरोध किया तो बदमाशों ने उसे कई थप्पड़ जड़ दिए। डरा धमकाकर उसे भी बाइक पर बैठाने लगे, जिससे वह डर गया और पास ही नाले में भरे पानी में कूद गया। दोनों बाइक सवार बदमाश दो बकरियों को लादकर भाग निकले। बाद में नाले से निकलकर मुन्ना ने परिजनों को पूरी बात बताई। सूचना मझगईं पुलिस को दी गई। ग्रामीणों ने भी बदमाशों की तलाश की, लेकिन दोनों बाइक सवार निघासन की तरफ भाग निकले। बकरी मालिक ने बताया कि दो महीना पहले ही बकरी खरीदकर लाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें