फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला की करंट लगने से मौत

विज्ञापन
मृतक रिजवाना। - फोटो : LAKHIMPUR
विज्ञापन
सिकंद्राबाद। थाना नीमगांव क्षेत्र में विवाहिता की संदिग्ध हालात में करंट लगने से मौत हो गई। मृतका के पिता ने दहेज की मांग पूरी न होने पर करंट लगाकर मार डालने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है।
विज्ञापन

थाना नीमगांव के गांव लालताबेहड़ निवासी कलीम का निकाह चार साल पहले थाना मितौली के गांव परसेहरा निवासी दिलशाद की पुत्री रिजवाना से हुआ था। शनिवार की रात घर के अंदर संदिग्ध हालात में उसे करंट लग गया। रिजवाना के चीखने-चिल्लाने पर पुत्री मौके पर पहुंची। मां के बचाने के आरोप में वह भी करंट की चपेट में आ गई। इसी बीच मौके पर पहुंचे परिवार के लोगों ने दोनों को किसी तरह से छुड़ाया। हालत अधिक खराब होने पर रिजवाना को अस्पताल ले जा रहे थे। रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। महिला की मौत से उसके परिवार में कोहराम मच गया। रोते-बिलखते मायके के लोग भी मौके पर पहुंच गए। मृतका के पिता ने पति व सास-ससुर पर दहेज की खातिर करंट लगाकर पुत्री की हत्या करने का आरोप लगाया है। उन्होंने तीनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है, लेकिन पुलिस ने अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। प्रभारी निरीक्षक गजेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें