फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेंक्चुरी क्षेत्र से तस्करी कर लाई गई लकड़ी से भरी डीसीएम पकड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। कतर्निया सेंक्चुरी से तस्करी कर पंजाब ले जाई जा रही बेशकीमती शिकाकाई की लकड़ी से भरी डीसीएम को चालक समेत भीरा वन बैरियर पर पकड़ लिया गया। सात टन लकड़ी बरामद की गई है। वन विभाग ने चालक को फरार दिखाते हुए अज्ञात के खिलाफ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह आठ बजे मुखबिर की सूचना पर बैरियर कर्मचारियों ने एक डीसीएम रोकी। तलाशी लेने पर बोरों में भरी शिकाकाई की लकड़ी बरामद हुई। इस पर चालक को हिरासत में ले लिया गया। सूचना पर भीरा वनक्षेत्राधिकारी राकेश वर्मा, डिप्टी रेंजर ओमप्रकाश सिंह आदि मौके पर पहुंचे। सूत्रों के मुताबिक वन अफसर डीसीएम को मय चालक वनरेंज परिसर लाए। इसकी किसी को कानोंकान खबर नहीं लगने दी। शनिवार की दोपहर जब मामला उजागर हुआ तो अफसरों ने मामले में खेल कर दिया। ट्रक चालक को नामजद करने के बजाय उसे फरार बताकर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर इतश्री कर ली। पकड़ी गई शिकाकाई की लकड़ी की कीमत करीब आठ लाख रुपये बताई गई है। भीरा रेंज के डिप्टी रेंजर ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि शिकाकाई की लकड़ी कतर्निया सेंक्चुरी (बहराइच) क्षेत्र से तस्करी कर पंजाब ले जाई जा रही थी। वन बैरियर पर कर्मचारियों के रोके जाने पर चालक डीसीएम मौके पर छोड़कर भाग गया। डीसीएम में करीब सात टन शिकाकाई की लकड़ी बरामद हुई है। डीसीएम को सीज कर अज्ञात के खिलाफ जड़ी-बूटी की तस्करी समेत अन्य कई वन अधिनियम की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
.. तो सुजौली के तस्करों का है माल
बरामद ट्रक थाना व कसबा सुजौली (बहराइच) निवासी एक व्यक्ति का है। शिकाकाई की लकड़ी की तस्करी कई सालों से दुधवा और कतर्निया सेंक्चुरी से की जा रही है। ऐसा नहीं है कि इसकी जानकारी वनविभाग और रास्तों में पड़ने वाली थाना पुलिस को नहीं है, फिर भी पुलिस और वनविभाग के अफसर अनजान बने रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें