फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतरजनपदीय बाइक चोर गैंग का खुलासा, दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। सदर कोतवाली पुलिस ने गुरुवार की तड़के अंतरजनपदीय बाइक चोर गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने चोरी की 10 बाइक और दो बाइक की चेसिस बरामद करने का दावा किया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर दोनों आरोपियों का चालान भेजा है।
विज्ञापन

पुलिस लाइन सभागार में एसपी सत्येंद्र कुमार सिंह ने बताया कि प्रभारी निरीक्षक सदर अजय प्रकाश मिश्रा ने एएसआई शिवप्रकाश पांडेय और चौकी इंचार्ज पारसनाथ के साथ मिली सूचना पर गुरुवार की सुबह 3.20 बजे महेवागंज में दो बाइकों के साथ खड़े संदीप निवासी मुड़िया मिश्रा थाना गोला और कलीमुद्दीम उर्फ छोटू निवासी करनपुर निबहा को दबोच लिया। बाइकों की जांच की तो वह चोरी की निकलीं। पुलिस दोनों को कोतवाली लाई और पूछताछ की। पूछताछ के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों कि निशानदेही पर इंदिरा मनोरंजन वन में चुराकर खड़ी की की गईं आठ अन्य बाइक और दो बाइकों की चेसिस बरामद की। उन्होंने बताया कि आरोपी शातिर किस्म के अपराधी हैं, जो काफी समय से चोरी करने के बाद बाइकों और उनके पार्ट्स बिक्री करते हैं। गिरफ्तार आरोपियों का आपराधिक इतिहास है। एसपी ने पुलिस टीम को 10 हजार रुपये पुरस्कार देने की घोषणा की है। एस दौरान एएसपी अरुण कुमार सिंह और सीओ सिटी संजय नाथ तिवारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें