फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला की कनपटी पर तमंचा लगाकर दुष्कर्म की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। दो युवकों ने महिला की कनपटी पर तमंचा लगाकर दुष्कर्म की कोशिश की। चीखपुकार मचने पर आसपास के लोग आ गए, जिस पर आरोपी धमकी देकर भाग निकले। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

शहर निवासी एक महिला ने बताया कि उसके पति की मौत हो चुकी है। वह घर पर अकेेली थी। शाम करीब चार बजे कल्लू अपने साथी जानू के साथ उसके घर में घुस आया और कनपटी पर तमंचा लगाकर दुष्कर्म की कोशिश की।शोरशराबा होने पर आसपास के लोग आ गए। इस पर आरोपी जान से मार देने की धमकी देते हुए भाग निकले। पीड़ित महिला ने दोनों आरोपियों के खिलाफ सदर कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। प्रभारी निरीक्षक सदर अजय प्रकाश मिश्रा ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित स्थानों पर छापे मारे जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें