फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल के विवाद में जिंदा जलाया गया था किशोर..

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। कोतवाली सदर क्षेत्र में गांव दुधौहा निवासी 15 वर्षीय किशोर की झुलसकर हुई मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। किशोर के पिता ने गांव के ही आपराधिक किस्म के व्यक्ति पर मोबाइल को लेकर हुए विवाद में पुत्र को जिंदा जलाने का आरोप लगाया है। पिता ने 30 घंटे बाद सदर कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। चौकी पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली की पुलिस चौकी रामापुर के गांव दुधौहा निवासी 15 वर्षीय चांद मियां शुक्रवार की सुबह पांच बजे के करीब लघुशंका करने खेतों की ओर गया था। बाद में गांव के किनारे गंभीर रूप से झुलसा मिला था। परिवार वाले उसे लेकर जिला अस्पताल आए, जहां कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई थी। कोतवाली पुलिस ने अस्पताल के मेमो पर पोस्टमार्टम कराकर शव घर वालों को सौंप दिया था। शनिवार को मृतक का पिता इजहार हजरत गांव के कई लोगों के साथ सदर कोतवाली पहुंचे। उन्होंने पुलिस को तहरीर दी, जिसमें आरोप है कि 20 जुलाई को उसके बड़े पुत्र शेखावत उर्फ छोटू का मोबाइल गायब हो गया था। उसे गांव के ही एक आपराधिक किस्म के युवक पर मोबाइल गायब करने का शक था। युवक शिकायत पुलिस से नहीं करने का दबाव बना रहा था। इसी बात को लेकर तीन दिन पहले युवक का छोटू के छोटे भाई चांद मियां से विवाद हो गया था। आरोप है कि युवक ने ही चांद मियां को जिंदा जला दिया। आसपास के लोग खुलकर कुछ बोलने को तैयार नहीं हैं, लेकिन दबी जुबान कह रहे हैं कि उन्होंने चांद मियां को चीखते-चिल्लाते भागते हुए देखा था, उसके कपड़ों में आग लगी हुई थी। रामापुर चौकी पुलिस ने तहरीर मिलने के बाद आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है। प्रभारी निरीक्षक अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि वह बकरीद को लेकर ड्यूटी पर हैं। तहरीर मिलने की जानकारी नहीं है। यदि तहरीर आई होगी तो रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
चौकी पुलिस की भूमिका पर उठे सवाल
किशोर की झुलसकर हुई मौत के मामले में चौकी पुलिस की भूमिका भी सवालों के घेरे में आ गई है। पुलिस ने गांव जाकर तहकीकात करने के बजाय परिवार वालों की तहरीर का इंतजार किया। अब तहरीर मिलने के बाद उसने आरोपी को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें