लखीमपुर खीरी। साप्ताहिक दो दिवसीय पूर्ण लॉकडाउन होने के कारण पहले दिन शनिवार को बाजार पूरी तरह से बंद रहा। सड़कों पर इक्का दुक्का वाहन आते-जाते दिखे। बकरीद के दिन गुलजार रहने वाली सड़कें पुलिस की गाड़ियां दौड़ने के कारण सन्नाटे में रही। अधिकतर लोग घरों में ही रहे।
बकरीद के दिन सड़कों पर काफी चहल पहल होती थी, लेकिन कोरोना संक्रमण और दो दिवसीय संपूर्ण लॉकडाउन होने के कारण शनिवार को शहर की बाजार पूरी तरह से बंद रही। ईदगाहों, मस्जिदों, प्रमुख चौराहों पर पुलिस जवान तैनात रहे। इसके अलावा सीओ सिटी विजय आनंद और प्रभारी निरीक्षक सदर अजय प्रकाश के साथ पुलिस की गाड़ियां भी शहर में घूमती रहीं। इससे बेवजह लोग घरों के बाहर नहीं निकल सके। पुलिस ने लोगों को रोककर पूछताछ भी की। इससे बेवजह लोग सड़कों पर नजर नहीं आए। नतीजतन सड़क से लेकर बाजार तक सन्नाटा पसरा रहा।