फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असलहे की हनक दिखा व्यवसायी से मांगी शराब

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। शराब व्यवसायी को मोबाइल पर कॉल कर असलहे की हनक दिखाकर मुफ्त में शराब मांगना दो युवकों को महंगा पड़ गया। पुलिस ने दोनों युवकों को गिरफ्तार कर तमंचा बरामद कर किया है।
विज्ञापन

शनिवार को दो युवकों ने रामापुर पुलिस चौकी क्षेत्र में स्थित शराब दुकान के व्यवसायी को मोबाइल पर कॉल की और मुफ्त में शराब की बोतल देने की मांग की। व्यवसायी ने जब बोतल देने से मना किया तो असलहे से गोली मार देने की धमकी देने लगे। व्यवसायी की सूचना पर पुलिस ने सोनू यादव निवासी सलेमपुर और विनय गुप्ता निवासी नौरंगाबाद को बाइक समेत दबोच लिया। तलाशी के दौरान तमंचा और कारतूस भी बरामद हुआ। प्रभारी निरीक्षक अजय मिश्र ने बताया कि व्यवसायी ने कोई तहरीर नहीं दी है। पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर दोनों आरोपियों का चालान भेजा है।
सरेआम बाजार हंगामा और मारपीट, मची अफरातफरी
महेवागंज शहर के मेला मैदान रोड स्थित एक देशी शराब की दुकान पर किसी बात को लेकर दो युवकों ने जमकर उत्पात मचाया। इससे दुर्बल आश्रम के पास सड़क पर अफरातफरी मच गई। सूचना पर मिश्राना और सदर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बाइक छोड़कर भाग रहे एक युवक को दबोच लिया, जबकि उसका दूसरा साथी भाग निकला। घटना से आसपास दुकानदार सहम गए। पुलिस के पूछने पर लोग खुलकर बोलने से बचते दिखे। पुलिस ने देर शाम तक दुकान खोले मिले दुकानदारों को फटकार लगाई। हालांकि इस बीच मोहल्ले के ही एक व्यक्ति ने हिम्मत कर पुलिस को लड़कों के आपराधिक प्रवृति के होने के आरोप लगाए हैं। चौकी प्रभारी राम समुझ ने बताया कि मारपीट और हंगामे की खबर मिली थी। मौके से एक युवक को हिरासत में लिया गया है। मामले में पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें