गोला गोकर्णनाथ। बजाज हिंदुस्तान शुगर लिमिटेड की सिक्योरिटी एजेंसी में फायरमैन पद पर तैनात 50 वर्षीय राजकुमार सिंह ट्रक की चपेट में आकर गंभीर घायल हो गए, जिन्हें सीएचसी लाया गया, वहां प्राथमिक उपचार के बाद सुधार न होने पर उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया गया।
नगर के मोहल्ला तीर्थ निवासी 50 वर्षीय राजकुमार सिंह हिंदुस्तान शुगर लिमिटेड की सिक्योरिटी एजेंसी में फायरमैन पद पर है। जो सुबह ड्यूटी पर आने के बाद पानी पीकर लौट रहे थे। तभी मिल के अंदर चीनी भरे ट्रक को क्लीनर बैक कर रहा था। जिसकी चपेट में राजकुमार सिंह आ गए और गंभीर घायल हो गए। घटना होते ही मिल कर्मचारियों, अधिकारियों में हड़कंप मच गया। उन्हें आनन फानन में मिल अधिकारी सीएचसी लेकर आए। जहां प्राथमिक उपचार के बाद सुधार न होने पर उन्हें लखनऊ ले जाया गया है।