गोला गोकर्णनाथ। कोतवाली क्षेत्र के गांव करनपुर में आपसी विवाद में छोटे भाई ने बड़े भाई के सिर पर कुल्हाड़ी मार दी, जिससे उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव करनपुर निवासी जगदीश की पत्नी गुड़िया देवी ने बताया कि 16 मई की सुबह घरेलू कलह से उपजी रंजिश के चलते देवर शिवपूजन ने पति जगदीश के सिर पर उल्टी कुल्हाड़ी मार दी, जिससे वह गंभीर घायल हो गए। पड़ोसियों ने किसी तरह बीच बचाव किया। गंभीर हालत में जगदीश को गोला सीएचसी ले जाया गया, जहां से उन्हें जिला अस्पताल और वहां से लखनऊ रेफर कर दिया गया। लखनऊ में इलाज के दौरान जगदीश की मौत हो गई। कोतवाली पुलिस ने शिवपूजन के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।