लखीमपुर खीरी। सीतापुर हाईवे पर स्थित जल भवन के पास चोरों ने एक देसी शराब की दुकान का ताला तोड़ दिया। दुकान में रखी चार पेटी शराब, 26 पौवा व 450 रुपये की नकदी चोरी कर ले गए। सदर कोतवाली पुलिस ने दुकान स्वामी की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
सदर कोतवाली के गांव बांसखेड़ा निवासी कुलदीप कुमार ने बताया कि उसकी जल भवन चौराहा के पास मुड़ियाखेड़ा मार्ग पर ईंट भट्ठे के निकट शराब की दुकान है। रात में चोरों ने दुकान का ताला तोड़ दिया। चोर उसमें रखी चार पेटी शराब, 26 पौवा व गल्ले में रखे 450 रुपये चोरी कर ले गए। सुबह जब वह दुकान पर पहुंचे तो चोरी की जानकारी हुई। उन्होंने बताया कि चार महीने पहले भी चोर ताला तोड़कर दुकान से शराब सहित हजारों रुपये का सामान चोरी कर ले गए थे। प्रभारी निरीक्षक सदर अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि दुकान मालिक की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। शीघ्र ही घटना का खुलासा किया जाएगा।