फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलक्ट्रेट परिसर से तस्कर काट ले गए चंदन का पेड़

विज्ञापन
विज्ञापन
50 मीटर दूरी पर एसपी, 100 मीटर पर है डीएम दफ्तर
विज्ञापन

रात में रहती है सुरक्षा गारद, फिर भी बेखौफ रहे तस्कर
लखीमपुर खीरी। चंदन तस्कर गिरोह दो साल बाद एक बार फिर शहर में सक्रिय हो गया है। बुधवार की रात तस्कर बेहद सुरक्षित माने जाने वाले कलक्ट्रेट परिसर में लगे चंदन के पेड़ को काट ले गए। खास बात यह है कि जिस स्थान पर पेड़ लगा है उससे 50 मीटर की दूरी पर एसपी व 100 मीटर दूरी पर डीएम दफ्तर हैं। दो सुरक्षा गारद भी रहती हैं। पेड़ काटे जाने की सुरक्षाकर्मियों को भनक तक नहीं लगी।
कलक्ट्रेट परिसर काफी सुरक्षित माना जाता है। कचहरी होने के साथ ही डीएम-एसपी समेत अन्य कई अफसरों के दफ्तर हैं। जिला सूचना विभाग के निकट नजारत अनुभाग के सामने फील्ड में काफी पुराना चंदन का पेड़ लगा था। बुधवार की रात चोरों ने पेड़ काट डाला। उसे किसी वाहन में भरकर रफूचक्कर हो गए। पेड़ कटने की जानकारी किसी को न हो इसके लिए तस्करों ने पेड़ की शेष बची जड़ पर पत्ते आदि डालकर उसे ढक दिया। पेड़ के निकट बने सुलभ शौचालय के कर्मी और अन्य लोग जब पहुंचे तो पेड़ की पतली टहनियां आदि पड़ा देखा तो पास गए। देखा कि पेड़ गायब था। पेड़ कटने की सूचना पर पड़ोस स्थित एसपी दफ्तर के कई पुलिस कर्मी भी मौके पर पहुंच गए और इसकी जानकारी जेल गेट चौकी इंचार्ज को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। प्रभारी निरीक्षक अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


दो साल पहले अफसरों के बंगले से कट गए थे पेड़
दो साल पहले चंदन तस्कर सरकारी अफसरों के बंगलों के परिसर में लगे पेड़ काट ले गए थे। इनमें डीएफओ साउथ व सीएमओ के आवास परिसर शामिल थे। इसके अलावा करीब पांच साल पहले एसपी बंगले से भी तस्कर चोरी से पेड़ काट कर ले जाने में कामयाब रहे थे। इन सभी मामलों की पुलिस ने रिपोर्ट भी दर्ज की थी।

ओयल में भी कई बार हुई वारदात
27 मार्च 17 की रात तस्कर ओयल के मोहल्ला शिवाल निवासी विक्रम सिंह और लोकतंत्र सेनानी शिवकुमार अवस्थी के घर के बाहर लगे तीन-तीन चंदन के पेड़ चोरी से काट ले गए थे। इससे तीन महीने पहले शिवालय से ही चोर चंदन के कई पेड़ चोरी कर ले गए थे। इससे पहले भी कई बार पेड़ चोरी से काटे जा चुके हैं। आशंका व्यक्त की जा रही है कि इन चंदन चोरों को किन्ही बड़े चंदन तस्कर का संरक्षण प्राप्त है।
विज्ञापन


कन्नौज का पकड़ा गया था गिरोह
एक के बाद एक पेड़ कटने की घटना से पुलिस परेशान थी। 27 मार्च 19 की रात तस्करों ने सदर कोतवाली के गांव सैदापुर निवासी राम सिंह के घर के बाहर लगा चंदन पेड़ काट लिया था। पुलिस ने एक लग्जरी कार के साथ चार लोगों को चंदन की लकड़ी के साथ दबोचा था। करीब एक क्विंटल चंदन की लकड़ी बरामद हुई। पुलिस ने कार से कन्नौज निवासी अनिल कुमार, मंजेश कुमार और सीतापुर जिले के थाना तालगांव के गांव पट्टी सेवई निवासी इस्लाम और मुकेश को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें