फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरों व रिक्शा चालकों का होगा सत्यापन

विज्ञापन
विज्ञापन
कबाड़ बीनने वाले और स्मैकियों पर रहेगी नजर
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी। आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस अब नौकरों व रिक्शा चालकों का सत्यापन करेगी। साथ ही कबाड़ बीनने वाले और स्मैकियों को चिह्नित कर उनपर निगरानी रखेगी। इस मामले में एसपी ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए है।
एसपी का कहना है कि कुछ आपराधिक किस्म के लोग दूसरे शहरों में रहकर नौकरी करने के दौरान मौका पाकर हाथ भी साफ कर लेते हैं। दो साल पहले सलेमपुर कोन भट्ठा के पास भी अंतरराज्जीय ऑटोलिफ्टर गैंग के सरगना सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया था। इसी वजह से चोरी, लूट, हत्या जैसे गंभीर अपराधों की रोकथाम के लिए नई रणनीति बनाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी पूनम ने बताया कि पुलिस दुकानों, घरेलू नौकरों और रिक्शा चालकों का अभियान चलाकर सत्यापन करेगी। साथ ही कबाड़ का व्यवसाय करनेे वाले और स्मैकियों व जुआरियों पर कड़ी नजर रखेगी। उन्होंने कहा कि बीट आरक्षी हफ्ते में कम से कम एक सूचना अंकित कराएंगे जिस पर हल्का दरोगा 24 घंटे में कार्रवाई करेगा। उन्होंने थानों पर रजिस्टर चौकीदार बनाने के आदेश भी दिए हैं। इसके अलावा चिह्नित विवादों वाले स्थानों पर सात दिन में एक बार हल्का दरोगा, 15 दिन पर प्रभारी निरीक्षक और महीने में एक बार सीओ मौके पर पहुंचकर निरीक्षण करेंगे और यदि पुरानी रंजिश में हत्या हुई और यह रंजिश बीट पुस्तिका में दर्ज न हुई तो संबंधित दरोगा व सिपाही के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें