फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिंघम ! दरिंदे के चंगुल से दो बच्चियों को बचाया

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। शुक्रवार की रात सदर कोतवाली पुलिस की सक्रियता से एक बड़ी वारदात टल गई। बाइक सवार एक युवक ने घर छोड़ने के बहाने गांव से 13 वर्षीय किशोरी और उसकी तीन साल की बहन को अगवा करने की कोशिश की और दोनों को लेकर लखीमपुर आ गया। रेलवे स्टेशन के पास पुलिस देख वह दोनों बहनों को छोड़कर बाइक समेत भाग निकला। दोनों बहनों को रोता देख जब पुलिस ने पूछताछ की तो घटना का खुलासा हुआ। पुलिस ने दोनों बहनों को माता-पिता के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक सदर अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि शुक्रवार की रात एसएसआई शिव प्रकाश पांडेय फोर्स के साथ रेलवे स्टेशन के पास शाम करीब आठ बजे गश्त पर निकलेे। उन्होंने देखा कि दो बच्चियां अकेली खड़ी रो रहीं हैं। एसएसआई ने दोनों बच्चियों के पास जाकर पूछताछ की। 13 वर्षीय किशोरी ने अपना नाम इलिमा और दूसरी का नाम अलीबा (3) बताया। इलिमा ने बताया कि वह शारदानगर पुलिस चौकी क्षेत्र के गांव बड़ागांव बड़ेरा की निवासी है। उसके पिता का नाम शकील है। वह अपनी छोटी बहन अलीबा को लेकर शाम को सड़क पर आई थी। इसी बीच एक युवक उसे मिला जिसने कहा कि वह उन दोनों को घर छोड़ देगा। वह अपनी बहन के साथ उसकी बाइक पर बैठ गई लेकिन युवक उसे यहां ले आया और छोड़कर चला गया। पुलिस ने शहर की नाकाबंदी कराकर चेकिंग कराई, लेकिन युवक नहीं मिला। सूचना मिलने पर दोनों बच्चियों के माता-पिता व परिवार के अन्य लोग कोतवाली सदर पहुंचे। जहां पुलिस ने दोनों बच्चियों को उनके हवाले कर दिया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मामले की तहरीर मिलते ही रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें