फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खीरीवासियों ने इस जुमे भी कायम रखी सौहार्द की मिसाल

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। खीरी के लोगों ने इस जुमे भी सौहार्द की मिसाल कायम रखी। शुक्रवार को पूरे जिले में अमन-शांति रही। कहीं से किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली। जुमे की नमाज शांतिपूर्ण माहौल मेें हुई। पुलिस पूरी तरह से अलर्ट रही। डीएम-एसपी की गाड़ियों का काफिला भी शहर में घूमता रहा।
विज्ञापन

जुमे की नमाज से पहले
नौरंगाबाद चौराहा, समय: सुबह 11.10 बजे: शहर का यह चौराहा मिश्रित आबादी होने के कारण काफी अहम है। पास में कचहरी मस्जिद है। यहां पर सबकुछ सामान्य था। पुलिस भी तैनात नहीं थी।
हमदर्द चौराहा, सुबह 11.32 बजे: हमदर्द चौराहा शहर के प्रमुख चौराहों में एक है। इस चौराहा से 200 मीटर की दूरी पर जामा मस्जिद है। यहां पुलिसकर्मी पूरी तरह से मुस्तैद थे।
विज्ञापन

हीरालाल धर्मशाला, सुबह 11.35 बजे: हीरालाल धर्मशाला चौराहा के पास में ही मीनार मस्जिद है। पिछले जुमे को यहां भारी पुलिस बल तैनात किया था, इस बार भी पुलिस सतर्क दिखी।
जुमे की नमाज के समय
जामा मस्जिद, दोपहर 12.45 बजे: थरवरनगंज की जामा मस्जिद पर नमाज से पहले प्रभारी निरीक्षक अजय प्रकाश मिश्रा व थाना फूलबेहड़ के प्रभारी निरीक्षक एसएन सिंह भारी पुलिस फोर्स के साथ मौजूद दिखे।
हीरालाल धर्मशाला, दोपहर 1.05 बजे: मीनार मस्जिद के आसपास जुमे की नमाज से कुछ देर पहले सिर्फ दो सिपाही तैनात दिखे। किसी प्रकार की कोई दहशत नजर नहीं आई।
नौरंगाबाद चौराहा, दोपहर 1.15 बजे: नौरंगाबाद चौराहा पूरी तरह से सामान्य था। नमाज के बाद भी यहां पर पुलिस फोर्स नहीं थी। ट्रैफिक होमगार्ड अपनी ड्यूटी निभाता दिखाई दिया।
शांति से हुई जुमे की नमाज, अधिकारियों ने पुलिस बल के साथ की गश्त
पलियाकलां। नागरिक संशोधन कानून को लेकर प्रशासन पूरी तरह से सतर्क रहा। एसडीएम पूजा यादव के नेतृत्व में तहसीलदार आशीष कुमार सिंह, बीईओ ओंकार सिंह, सीओ राकेश कुमार नायक, इंस्पेक्टर विद्याशंकर शुक्ला, अपराध निरीक्षक अनिल कुमार ने दलबल के साथ मुस्लिम बाहुल्य इलाकों के साथ मस्जिदों के आसपास पैदल गश्त की। एसडीएम ने लोगों से वार्ता कर शांति बनाए रखने की अपील की। साथ ही लोगों को नागरिकता संशोधन कानून की जानकारी देते हुए जागरूक किया।
मोहम्मदी। जुमे की नमाज शांतिपूर्ण माहौल में हुई। मालूम हो कि शुक्रवार को सीओ प्रदीप यादव और बुधवार को एसडीएम स्वाति शुक्ला ने तहसील परिसर में नगर के सभी धार्मिक, राजनीतिक, संगठनों के पदाधिकारियों को बुलाकर बैठक कर शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की थी। इसी का परिणाम था कि सब जगह लोगों ने शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग किया।
निघासन। नागरिकता कानून को लेकर कोई बवाल न हो इसलिए जुमे की नमाज के दिन भारी पुलिस बल तैनात रहा। इस दौरान एसडीएम ओपी गुप्ता, प्रभारी निरीक्षक, पुलिस फोर्स सतर्क रहा । पुलिस और राजस्व कर्मियों ने नागरिकता संशोधन कानून के संबंध में जागरूक करने को पर्चे बंटवाए।
मैलानी। मेन मार्केट स्थित जामा मस्जिद के अलावा मैलानी गांव की जामा मस्जिद, नूरी मस्जिद, काली मंदिर मोहल्ला में स्थित मस्जिद में नमाज के दौरान पुलिस सतर्क रही। थाना प्रभारी राजवीर सिंह ने बताया कि एहतियातन मस्जिदों के बाहर पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई और यहां नमाज शांतिपूर्वक अदा हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें