फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमंचे के बल पर भैंस लूटी- ग्रामीणों ने बदमाशों का किया पीछा, नहीं लगे हाथ

विज्ञापन
विज्ञापन
सिकंद्राबाद। तमंचे के बल पर बदमाशों ने गांव लौका निवासी ग्रामीण की भैंस लूट ली और पिकअप से भाग निकले। हालांकि ग्रामीणों ने बदमाशों का पीछा किया, लेकिन वह हाथ नहीं लगे।
विज्ञापन

थाना नीमगांव क्षेत्र में चोरी और लूट की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। हफ्ते भर पहले बदमाशों ने सिकंद्राबाद स्थित जिला सहकारी बैंक शाखा में चोरी की कोशिश की थी। इस दौरान पुलिस और बदमाशों की मुठभेड़ भी हुई थी। पकड़ा गया एक बदमाश सिपाही के सिर पर लोहे की रॉड मारकर भाग निकला था। मंगलवार की रात बदमाश गांव लौका पहुंचे। गांव निवासी राम खेलावन को तमंचे के बल पर कब्जे में कर लिया। बदमाश उसकी भैंस खोलकर पिकअप पर लादकर भाग निकले। शोरशराबा होने पर एकत्र हुए ग्रामीणों ने बदमाशों का पीछा भी किया, लेकिन वह हाथ नहीं लगे। भैंस स्वामी ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
थाना नीमगांव के प्रभारी निरीक्षक राजकुमार का कहना है कि भैंस चोरी की सूचना थी। पुलिस मौके पर गयी थी। पिकअप में लादने की बात गलत है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें