फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं रुक रहा अवैध खनन, बालू ले जाते तीन ट्रॉली पकड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। नेताओं और माफिया की सांठगांठ के चलते रेत और बालू का अवैध खनन जारी है। रात में यह काम कुछ ज्यादा ही हो रहा है, मगर दिन में ढुलाई हो रही है, कोई खौफ रह ही नहीं गया है। जबकि बरसात के मौसम में सितंबर तक पूरी तरह वैध खनन पर भी रोक है। अब एसपी जरूर थोड़ा सख्त हुईं तो कोतवाली पुलिस ने एकाएक कार्रवाई करते हुए अलग-अलग स्थानों से बालू से भरी तीन ट्राली पकड़कर सीज कर दीं। साथ ही ट्रैक्टर चालकों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस की अचानक हुई कार्रवाई से खनन माफिया में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन

रविवार को प्रभारी निरीक्षक डीपी तिवारी ने अभियान चलाते हुए लखीमपुर रोड, अलीगंज रोड, मोहम्मदी रोड बाईपास से बालू भरे ओवरलोडेड तीन ट्रैक्टर ट्रॉली पकड़कर सीज कीं। इन्हें कोतवाली में खड़ा करा दिया गया। पुलिस की कार्रवाई में नैनापुर निवासी संदीप कुमार मौर्य के ट्रैक्टर ट्रॉली चालक लखनापुर निवासी ननकू, लक्ष्मनयती निवासी पवन, महेवागंज निवासी अब्दुल खालिद के ट्रैक्टर ट्रॉली चालक नफीश को हिरासत में ले लिया है।
तक किसी भी प्रकार के बालू, मिट्टी खनन पर पूर्णत: प्रतिबंध रहता है। यहां तक कि है रायल्टी, पट्टे भी निष्प्रभावी हो जाते हैं, फिलहाल तो तहसील क्षेत्र में एक भी खनन पट्टा नहीं है। फिर भी जिन स्थानों पर इस तरीके का अवैध खनन हो रहा है, उन्हें चिह्नित कर संलिप्त लोगों के खिलाफ अभियान चलाकर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।- अखिलेश यादव एसडीएम गोला
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें