फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडीओ के लिए विकास भवन बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। वीडीओ त्रिवेंद्र कुमार सुसाइड मामले में भागे आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर साथी कर्मचारियों ने बुधवार को विकास भवन में तालाबंद कर काम ठप कर दिया। उन्होंने भाकियू प्रदेश अध्यक्ष समेत चार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस को चौबीस घंटे का अल्टीमेटम दिया।
विज्ञापन

गोला में तैनात वीडीओ त्रिवेंद्र कुमार ने भाकियू (लोकतांत्रिक) के कुछ नेताओं और प्रधानों से तंग आकर चार सितंबर को अपने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस ने इस मामले में भाकियू (लोकतांत्रिक) के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह चौहान सहित नौ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। इनमें से पुलिस पांच आरोपियों को अभी तक गिरफ्तार कर सकी है। इधर घटना से आहत साथियों ने आरोपियों को गिरफ्तार करने, पीड़ित परिवार को 50 लाख रुपये मुआवजा दिलाने सहित कई मांगों को लेकर काम ठप कर दिया था। सोमवार को विकास भवन में ताला डालकर प्रदर्शन किया था। पुलिस अभी तक मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। बुधवार को कर्मचारी संगठनों ने विकास भवन में एक शोकसभा की। दिवंगत वीडीओ को श्रद्धांजलि जी। इसके बाद धरने पर बैठ गए। कर्मचारियों ने विकास भवन में कोई काम नहीं किया। सभी कर्मचारी धरने पर बैठ गए। प्राथमिक शिक्षक संघ सहित कई संगठनों भी समर्थन देकर धरने में शामिल हुए। आक्रोशित कर्मचारी ग्राम विकास अधिकारी के हत्यारों को गिरफ्तार करो.. गिरफ्तार करो, फांसी दो ... फांसी के नारे लगाने लगे। दोपहर करीब एक बजे पीडी रामकृपाल चौधरी, डीपीआरओ अजय कुमार, डीडीओ अरविंद कुमार और डीसी मनरेगा राजनाथ प्रसाद भगत और सीओ सिटी के साथ धरना स्थल पर पहुंचे और कर्मचारियों से वार्ता कर धरना समाप्त करने की अपील की। आक्रोशित कर्मचारियों ने अफसरों से दो टूक कहा कि बहुत दबाव मत बनाइए। धरना वापस नहीं ले सकते। धरना समाप्त करने की जगह आरोपियों की गिरफ्तारी का दबाव बनाइए। सीओ सिटी विजय आनंद ने काफी समझाया, लेकिन कर्मचारी नहीं माने। धरने में प्रमुख रूप से ग्राम पंचायत अधिकारी संघ के जिलाध्यक्ष आकाश अवस्थी, रमेश राना, हरीलाल राना, हर्षित पांडेय, विजय गुप्ता, प्रियंका सिंह, पुष्पा मिश्रा, दीपिका त्रिपाठी सहित कई संगठनों के पदाधिकारी शामिल रहे।
कमरे में वार्ता को बुलाने पर फूटा गुस्सा
साथी वीडीओ त्रिवेंद्र कुमार की मौत से आहत कर्मचारियों का गुस्सा सीडीओ रवि रंजन पर खूब फूटा। दरअसल सीओ सिटी विजय आनंद धरने पर बैठे कर्मचारियों से वार्ता करने विकास भवन पहुंचे थे। सीओ सीधे सीडीओ के पास गए। जहां से कर्मचारी नेताओं को वार्ता करने के लिए चैंबर में आने का संदेश भेजा गया। इससे कर्मचारी नेता आक्रोषित हो गए। सभा स्थल से ही सीडीओ को खूब खरी खरी सुनाई।
विज्ञापन

गिरफ्तारी के लिए दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम
धरनास्थल पर कर्मचारियों ने भाकियू (लोकतांत्रिक) के फरार मुख्य आरोपी प्रदेश अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह चौहान समेत चारों आरोपियों की गिरफ्तारी करने के लिए 24 घंटे का समय सीओ सिटी को दिया है। कर्मचारी नेताओ ने साफ कहा कि यदि 24 घंटे में गिरफ्तारी नहीं हुई तो तो पूरा जिला बंद कर सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन

आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें प्रयासरत हैं। संभावित स्थानों पर छापेमारी भी जारी है। शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विजय आनंद सीओ सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें