फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंधाधुंध बाइक दौड़कर पांच दोस्तों को रौंदा, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
निघासन-ढखेरवा खीरी। निघासन-ढखेरवा स्टेट हाईवे पर मार्निंग वाक पर निकले गांव गौरिया के पांच किशोरों को बाइक ने टक्कर मार दी। इससे सभी किशोर घायल हो गए। इनमें एक किशोर की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। जबकि चार अन्य किशोर घायलों उपचार चल रहा है। पुलिस ने बाइक कब्जे में ले ली है।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव गौरिया निवासी उत्तम मिश्र 15 वर्षीय पुत्र प्रवीण उर्फ कान्हा अपने साथियों नीरज, अमर सिंह, सुधीर और हर्षित के साथ रोज की तरह मॉर्निंग वॉक पर निकला था। ढखेरवा-निघासन रोड पर लखाही गांव के पास एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने पांचों लड़कों को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से पांचों घायल हो गए। सबसे अधिक चोट प्रवीण को आई। घटना के बाद चालक बाइक छोड़कर फरार हो गया। घर वाले उसे इलाज के लिए रमियाबेहड़ सीएचसी ले गए जहां से जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया। इलाज के दौरान जिला अस्पताल में प्रवीण की मौत हो गई। बाकी चारों घायलों को निजी डॉक्टर के यहां इलाज के बाद छुट्टी कर दी गई है। प्रवीण की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। मृतक गांव के ही प्राइवेट स्कूल में कक्षा 10 का छात्र था। प्रभारी निरीक्षक दीपक शुक्ला ने बताया कि बाइक कब्जे में ले ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें