फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुनो... सुनो... सुनो नहीं है कोई बच्चा पकड़ने वाला गिरोह

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। पहले मुंहनोचवा.. फिर चोटी कटवा और अब बच्चा चोर गैंग। पुलिस मुसीबत में पड़ी है। बच्चा चोर समझकर भीड़ किसी को भी आए दिन पीट रही है। यहां तक कि गांव में लोग बच्चा चोर गिरोह के शक में पुलिस वालों को भी पीट रहे हैं। डीजीपी का आदेश जारी होने के बाद पुलिस गांव- गांव जाकर मुनादी और लाउडस्पीकर से जनता को बच्चा चोरी की अफवाह से बचने की सलाह दे रही है। लाउडस्पीकर से चिल्लाकर कहा जा रहा है कि- कि निर्दोष को न पीटें, आपके यहां कोई बच्चा चोर गिरोह नहीं है। इसलिए अफवाहों पर कहीं नहीं जाएं।
विज्ञापन

करीब तीन साल पहले मुंहनोचवा का भय था। लोग आंगन में सोने और रात में घरों से बाहर निकलने में गुरेज करते थे। रातभर लोग पहरेदारी कर मुंहनोचवा आया.. मुंहनोचवा आया का हाका लगाकर रात बिताते थे। बाद में चोटी कटने की घटनाएं होने लगी थीं। चोटी कटने को आमजन पूरी तरह से भूल भी नहीं पाए थे कि अब बच्चा चोर गिरोह का शोर शुरू हो गया है। निर्दोष और मानसिक विक्षिप्तों के साथ मारपीट हो रही है। निघासन में हरियाणा पुलिस कर्मी जहां बच्चा चोर समझकर पिटाई का शिकार हो चुके हैं, वहीं सिंगाही में पिट रहे युवक को बचाने गई पुलिस खुद भीड़ का शिकार हो गई। भीड़ ने सरकारी जीप क्षतिग्रस्त कर दी थी। सिपाही और होमगार्ड की पिटाई की थी। अफवाहों को रोकने के लिए एसपी के आदेश पर एनाउंसमेंट (मुनादी) शुरू कराई गई है। पंफलेटों को बांटा और चस्पा किया जा रहा है। प्रभारी निरीक्षक सदर फतेह सिंह ने माइक के जरिए शहर के मुख्य मार्गों और गलियों, विलोबी हाल, मेन बाजार, नौरंगाबाद चौराहा के अलावा शहर से सटे गांवों सलेमपुरकोन, सुआगाड़ा, छाउछ आदि गांवों में सरकारी जीप से एनाउंसमेंट कर बता रहे हैं कि कोई भी बच्चा पकड़ने वाला गैंग नहीं घूम रहा है। अगर कोई बच्चा पकड़ने और चोरी होने की अफवाह पर किसी के साथ मारपीट करेगा तो उस पर कोतवाली पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी। इसलिए अफवाहों पर ध्यान न दें और दूसरों को भी इस संबंध में बताएं।
अफवाह फैलाने वालों से सख्ती से निपटेगी पुलिस
गांव वालों की जागरूकता के लिए कोतवाली पुलिस ने एनाउंसमेंट शुरू कराया है कि शहर में किसी तरह का बच्चा पकड़ने वाला गैंग नहीं है। लोग अफवाह न फैलाएं और न फैलने दें। अगर कोई व्यक्ति अफवाह के चलते किसी को पीटता है तो उस पर पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी। -पूनम पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें