फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटना में शाहजहांपुर के बाइक सवार दंपती की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जंगबहादुरगंज (लखीमपुर खीरी)। शाहजहांपुर-मोहम्मदी मार्ग पर अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार दंपति की मौत हो गई। वह मोहम्मदी स्थित एक स्कूल में पढ़ रहे अपने बेटे से मिलने आए थे। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में चीखपुकार मच गई।
विज्ञापन

शाहजहांपुर जिले के कोतवाली पुवायां के मोहल्ला हरदयाल कूंचा निवासी संजय मिश्रा (33) का बेटा अभिषेक मिश्रा (14) और बेटी दून पब्लिक स्कूल मोहम्मदी में हॉस्टल में रहकर पढ़ाई करते हैं। गुरुवार को संजय अपनी पत्नी भावना मिश्रा (31) बेटे से मिलने आए थे। वह अपने बेटे से मिलकर बाइक से शाहजहांपुर जा रहे थे। सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे पसगवां कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सोहक के निकट अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बिना हेलमेट बाइक चला रहे संजय मिश्रा की घटना स्थल पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी घायल हो गईं। मौके पर तमाम लोगों की भीड़ जुट गई। किसी ने पुलिस को हादसे की सूचना दी। जिस पर पुलिस भी मौके पर आ गई। पुलिस ने घायल भावना को सीएचसी भावलखेड़ा भेजा, जहां से उसकी हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने जिला अस्पताल शाहजहांपुर रेफर कर दिया। जहां भावना ने दम तोड़ दिया। मोहम्मदपुर ताजपुर चौकी पुलिस ने संजय मिश्रा का शव पोस्टमार्टम के लिए लखीमपुर जिला मुख्यालय भेजा है। दंपति की मौत से उनके बच्चे अभिषेक, सानू (10) और बेटी वंदिका (9) के सिर से माता-पिता का सहारा उठ गया है। बच्चों और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें