फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा ने फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
फरधान। संदिग्ध हालात में छात्रा ने कमरे में पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। घर वालों का कहना है कि छात्रा काफी समय से बीमार रहती थी। इसी वजह से उसने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। घर वालों ने पुलिस को बिना सूचना दिए अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव शंकरपुर निवासी ओमप्रकाश वर्मा की 18 वर्षीय पुत्री विकासिनी देवी गांव के एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ती थी। उसने आर्ट साइड से इंटर का फार्म भरा था। तीन चार दिनों से वह स्कूल नहीं जा रही थी। मंगलवार की रात 11 बजे के बाद उसका शव कमरे में पंखे के कुंडे से लटकता मिला। विकासिनी के पिता ओमप्रकाश वर्मा का कहना है कि विकासिनी काफी समय से बीमार चल रही थी। दो दिनों से स्कूल भी नहीं जा रही थी। प्रभारी निरीक्षक राजकुमार ने बताया कि ग्रामीणों से छात्रा की फंदे से लटककर आत्महत्या करने की सूचना सुबह मिली थी। मौके पर सिपाही भेजे तब तक अंतिम संस्कार हो चुका था। पुलिस को परिजनों ने मौत की वजह बीमारी बताई है। इस लिए कोई कार्रवाई नहीं हो सकती।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें