फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुधवा से आने वाली ट्रेन से लकड़ी के गट्ठर बरामद हुए

विज्ञापन
विज्ञापन
पलियाकलां। दुधवा नेशनल पार्क के जंगल से किसी प्रतिबंधित वस्तु या अन्य चीजों की लाई जाने की मिली सूचना के बाद पलिया रेलवे स्टेशन पर वन विभाग, एसएसबी व एसटीएफ की टीम ने संयुक्त रूप से चेकिंग अभियान चलाया। दुधवा आने वाली ट्रेन से लकड़ी के गट्ठर बरामद हुए। ई अन्य वस्तु न बरामद होने के बाद चेकिंग अभियान रोक दिया गया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को दुुधवा नेशनल पार्क प्रशासन को सूचना मिली कि कोई प्रतिबंधित वस्तु ट्रेन के माध्यम से पलिया लाई जा रही है। इसके बाद पार्क प्रशासन ने आनन-फानन टीम बनाकर पलिया के रेलवे स्टेशन पर भेजा। इसमें दुधवा/बेलरायां वार्डेन शशिकांत अमरेश के साथ ही एसएसबी, एसटीएफ व डॉग स्क्वायड स्टेशन पर पहुंच गया। वहां पर दुधवा से आने वाली ट्रेन का इंतजार किया जाने लगा। लगभग दो घंटे तक स्टेशन पर चेकिंग की गई। इस दौरान जब ट्रेन आई तो पूरी ट्रेन की तलाशी डॉग स्क्वायड के जरिए ली गई। हालांकि यहां से कुछ अन्य वस्तु तो बरामद नहीं हुई लेकिन चोरी छिपे ट्रेनों के सहारे से पलिया लाई जाने वाली लकड़ी के गट्ठर मिले हैं। जिनको वन विभाग की टीम ने अपने सुपुर्द कर लिया है। बताया गया कि इस दौरान एक लकड़कट्टा भी ट्रेन के शौंचालय में बंद मिला जिसको कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकालकर वन विभाग ने अपने सुपुर्द में ले लिया है। चेकिंग अभियान से स्टेशन परिसर के साथ ही ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों में हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें