गोला गोकर्णनाथ। कोतवाली क्षेत्र के केसवापुर चौराहे पर किराना दुकानदार राजू ने दो युवकों पर कमला पसंद का गत्ता चोरी का आरोप लगाते हुए मारपीट कर दोनों को पुलिस को सौंप दिया है।
केसवापुर में राजू की किराने की दुकान पर साप्ताहिक बाजार होने से भीड़ की अधिकता में दो युवा चोर कमला पसंद गुटका के गत्ता चुराने लगे। दुकानदार ने शोर मचाकर अन्य लोगों को भी एकत्र कर लिया। इतने में ही पूरी बाजार के दुकानदार आ गए और दोनों युवकों की जमकर पिटाई कर दी जिसके बाद दोनों युवकों पर चोरी का इल्जाम लगाकर हैदराबाद पुलिस के हवाले कर दिया। कई घंटो तक हैदराबाद और गोला कोतवाली के सीमा विवाद का मामला उलझा रहा, जिसके बाद देर रात्रि गोला पुलिस दोनों युवकों को कोतवाली ले गयी। पकड़े गए युवकों ने बताया कि वह थाना धौरहरा क्षेत्र के ग्राम रमुआपुर निवासी अशोक यादव और शिव मोहन शर्मा हैं, जो गोला शिवमंदिर में जल चढ़ाने गये थे। केसवापुर चौराहे पर एक दुकान पर सामान ले रहे थे तभी दुकानदार ने उन्हें पकड़ लिया और चोरी का इल्जाम लगा दिया। वह चोर नहीं हैं।