फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालाब के कब्जा विवाद में चली गोली, युवक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। रजागंज के निकटवर्ती गांव सकेथू में रविवार की शाम तालाब की कब्जेदारी को लेकर दो पक्षों में जमकर विवाद हो गया। मारपीट के साथ ही फायरिंग हुई, जिसमें गोली लगने से एक युवक घायल हो गया है। घायल को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

थाना हैदराबाद क्षेत्र के ग्राम सकेथू में एसडीएम सदर के आदेश पर ग्राम स्थित तालाब गाटा संख्या 307 और 305 पर शिवकुमार को मत्स्य जीवी सहकारी समिति ने पट्टा किया था, जिस पर लेखपाल ने 28 जून को कब्जा दिलाया था, जिससे दिनेश कुमार नाराज हो गया। उसने अपने पांच साथियों के साथ शिवकुमार के साथी 27 वर्षीय विजय को गांव के बाहर घेर लिया। कब्जेदारी में शिवकुमार का साथ देने का विरोध करते हुए विवाद करने लगा। आरोप है कि दिनेश कुमार ने जान से मारने की नीयत से तमंचा से गोली चला दी, जो विजय के बाएं हाथ में लगी। गोली की आवाज से गांव में अफरा-तफरी मच गई। परिवार वालों ने घायल को अस्पताल भेजकर हैदराबाद थाना में तहरीर दी। हैदराबाद एसओ धर्मदास सिद्धार्थ ने बताया कि सकेथू में मारपीट हुई है। पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। छानबीन की जा रही है, गोली चलने की बात गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें