फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाले में डूबने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
निघासन। पढुआ चौकी इलाके के चंदैयापुर गांव के बाहर नाले में डूबने से युवक की मौत हो गई। छानबीन के बाद पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

चौकी इंचार्ज धर्मदास सिद्धार्थ ने बताया कि गांव चंदैयापुर निवासी 30 वर्षीय युवक पूरन लोगों के घरों में चारा आदि लाया करता था। उसके बदले में परिवार के लोग उसे खाना आदि देते थे। शनिवार सुबह वह खेतों की ओर गया था। दोपहर में उसका शव गांव के बाहर बह रहे नाले में उतराते मिला। गांव वालों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे चौकी इंचार्ज धर्मदास सिद्धार्थ ने शव को नाले से बाहर निकलवाकर कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। ग्रामीणों के मुताबिक वह नाला पार कर रहा था, जिससे वह उसमें डूब गया और उसकी मौत हो गई। वह गांव में अकेला ही रहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें