फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर किशोरी से दुष्कर्म, विरोध करने पर पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। थाना फूलबेहड़ क्षेत्र में गांव के युवक ने घर में सो रही 17 वर्षीय किशोरी को दबोच लिया और तमंचा के बल पर दुष्कर्म किया। किशोरी ने शोर मचाने की कोशिश की तो उसे कई थप्पड़ मारे। पुलिस ने पीड़िता के पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पॉक्सो एक्ट भी लगाया है।
विज्ञापन

गांव निवासी एक व्यक्ति ने बताया कि वह रिश्तेदारी में गया था। घर पर उसकी पत्नी और 17 वर्षीय पुत्री थी। मां-बेटी अलग-अलग जगहों पर घर में सो रहीं थीं। रात एक बजे गांव का ही युवक घर में घुस आया। चारपाई पर पुत्री को दबोच लिया। तमंचा से डराकर दुष्कर्म किया। पुत्री ने शोर मचाने की कोशिश की तो उसे कई थप्पड़ जड़ दिए। शोर होने पर पत्नी जाग गई। पत्नी के शोर-शराबा करने पर आरोपी भाग निकला। उन्होंने आरोपी के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक एसएन सिंह ने बताया कि पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पॉक्सो एक्ट भी लगाया है। पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला महिला अस्पताल भेजा है।
घर में घुसकर किशोरी से छेड़छाड़
मोहम्मदी कोतवाली क्षेत्र में एक घर में घुसे युवक ने किशोरी से छेड़छाड़ की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पीड़िता के पिता ने बताया कि 16 वर्षीय पुत्री घर में सो रही थी। रात 11 बजे दीवार के सहारे गांव का ही युवक घर में घुस आया। बिस्तर पर सो रही पुत्री को दबोच लिया और छेड़छाड़ करने लगा। पुत्री के शोर मचाने पर आरोपी धमकी देता हुए भाग निकला। प्रभारी निरीक्षक संजय त्यागी ने बताया कि पीड़िता के पिता ने दो लोगों के खिलाफ तहरीर दी है, जिस पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

किशोरी को भगा ले जाने की रिपोर्ट दर्ज
ममरी हैदराबाद थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने गांव रामपुर नं 18 निवासी दो युवकों जगदीश और विमल के खिलाफ 16 वर्षीय किशोरी भगा ले जाने की रिपोर्ट थाना में दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें